{"_id":"ca1718306af10ca4243f697b6fae791a","slug":"singer-satinder-sartaj-live-concert","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतिंदर सरताज ने छेड़ी तान और झंकार का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतिंदर सरताज ने छेड़ी तान और झंकार का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की ओर से वीरवार से सालाना फेस्ट झंकार-2014 का आगाज सुबह पीयू के गांधी भवन में हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर पीयू सीनेटर जीके चतरथ, पूर्व मेयर राजबाला मलिक, डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल, प्रो.नंदिता सिंह और स्टूडेंट काउंसिल प्रधान चंदन राणा मौजूद थे।
झंकार के तहत दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गांधी भवन में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शाम को पीयू के दशहरा ग्राउंड में पीयू के पूर्व स्टूडेंट और सूफी गायक सतिंदर सरताज ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
विज्ञापन
उधर पीयू में फीस बढ़ोतरी और 9 विद्यार्थियों पर पुलिस में मामला दर्ज होने के विरोध के चलते झंकार का रंग फीका ही रहा।
वीसी खुद पहुंचे गेट खुलवाने
दिनभर पीयू के दो गेटों को विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने बंद कर दिया। शाम करीब 7.30 बजे एक डीएसपी के अलावा पीयू कुलपति भी गेट नंबर 2 खुलवाने के लिए खुद पहुंचे। इस बात को लेकर विद्यार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। करीब 8 बजे दोनों गेट खोल दिए गए। उधर देर शाम जमानत मिलने पर सभी विद्यार्थी पीयू पहुंचे और सभी का जोरदार स्वागत किया गया। एसएफएस छात्र रमिंदर देर रात तक भूख हड़ताल पर बैठा था। उधर शुक्रवार को भी विरोध कर रहे छात्र नेताओं ने पीयू कैंपस बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन