{"_id":"56f6acbc4f1c1bbd1ff14ea6","slug":"singer-gurjit-garry-first-song-release-audio-song-pind-punjab-kala-bhawan-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभरते गायक गुरजीत गैरी का पहला ऑडियो सांग ‘पिंड’ रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभरते गायक गुरजीत गैरी का पहला ऑडियो सांग ‘पिंड’ रिलीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सतपाल वर्मा ने रिलीज किया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शनिवार को पंजाबी गायक गुरजीत गैरी का पहला ऑडियो सांग ‘पिंड’ रिलीज किया गया। इसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतपाल वर्मा ने रिलीज किया।
इस मौके परप आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गायक गुरजीत गैरी ने बताया कि पूरे परिवार को एक सूत्र में पिरोने के इरादे से पिंड गाने को लिखने का विचार आया था। इसीलिए पिंड के हर बोल में मां, पिता, बहन और दोस्तों को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई है।
गैरी ने बताया कि वह गाने का शौक रखते हैं। इस मौके पर शहर के जाने-माने बिजनेस मैन सतपाल वर्मा, चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान एचएस लक्की और म्यूजिक डायरेक्टर नितिन अरोड़ा सहित कई विशिष्ट मेहमान उपस्थित रहे। इस एलबम का संगीत नितिन अरोडा ने दिया है। इस दौरान गैरी ने बताया कि गाने को रिकॉर्ड करने की इच्छा बहुत पहले से थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण देरी हुई। इस गाने का वीडियो जल्द ही शूट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाने का आडियो बनाने में दोस्तों का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है। गैरी ने बताया कि उनको गीत लिखने और गाने का शौक छठीं कक्षा से ही था। दसवीं में आते आते वह गीत लिखने लगे थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद करीब तीन साल पहले गांव सैनी माजरा जिला रोपड़ से चंड़ीगढ नौकरी के सिलसिल में आ गए।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि सतपाल वर्मा ने कहा कि गैरी हर परिस्थिति से अनुरूप गाने लिख लेते हैं। ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैरी की प्रतिभा उसे बहुत ही ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली है। इस गाने को सुनने के लिए यू ट्यूब पर गुरजीत गैरी पर सर्च किया जा सकता है।