{"_id":"db419229ac05e66cfae9fafa01baeb92","slug":"singer-diljeet-dosanjh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक दलजीत ने बताया, वोटिंग से जुड़ा रोचक सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक दलजीत ने बताया, वोटिंग से जुड़ा रोचक सच
दविंदर सिंह/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्मों और गायकी में अपना नाम चमका चुके दलजीत दोसांझ 30 साल के हो चुके हैं। लेकिन दोसांझ ने एक बार भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
खास तो यह है कि खुद मताधिकार के प्रयोग को गंभीरता से न लेने वाले दलजीत दूसरों को अपने अधिकार के प्रयोग का चैप्टर पढ़ाना नहीं भूल रहे हैं।
जब अमर उजाला ने इस बारे में दोसांझ से बात की तो उन्होंने खुद कहा कि उन्होंने कभी मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। इस बार वोट डालेंगे कि नहीं, इस सवाल को भी वे हंसी में टाल गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह इस बार वोट जरूर डालेंगे, अगर वोट नहीं डाल सके तो खुद ही अपने हाथ पर नीली स्याही लगा लेंगे। दलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को हुआ था।
सोमवार को दलजीत दोसांझ अपनी 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली नई फिल्म डिस्को सिंह के प्रमोशन के लिए जालंधर आए थे। इस दौरान दलजीत ने कहा कि वह राजनीति में माइनस जीरो हैं। राजनीति उनकी समझ में ही नहीं आती। वह खुद खुश मिजाज हैं और दूसरों के साथ भी वह ऐसे ही रहते हैं। इसलिए राजनीति से परे हैं।
विज्ञापन
वोट बना या नहीं, यह भी नहीं पता
दोसांझ लुधियाना में रहते हैं। वहां वोट बना है कि नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि लुधियाना में उनका वोट जरूर होगा। जब पूरे परिवार का वोट है तो उनका भी होगा।
कलाकार कर रहे हैं अकाली दल के लिए प्रचार
अकाली दल लोगों को वोट डालने के लिए पंजाबी गायकों से अपने पक्ष में प्रचार करवा रहा है ताकि लोग उनकी बात मानते हुए उन्हें वोट डालें। अकाली दल के लिए गिप्पी ग्रेवाल और जैजी बी वोट मांग रहे हैं।