{"_id":"5f0d36a0bf431d427e2221b1","slug":"singer-anmol-gagan-joins-aam-admi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गायिका अनमोल गगन, अमरिंदर लिबड़ा व कटरूचक्क 'आप' में शामिल, भगवंत मान का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायिका अनमोल गगन, अमरिंदर लिबड़ा व कटरूचक्क 'आप' में शामिल, भगवंत मान का बड़ा बयान
Tue, 14 Jul 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:08 AM IST
सार
- भगवंत मान, चीमा और जरनैल सिंह ने किया उनका स्वागत
- 2022 चुनाव में नौजवानों को मौका देगी आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानी-मानी पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल (बादल) के प्रमुख नेता अमरिंदर सिंह लिबड़ा व भोआ विधानसभा हलके से संबंधित रेव्ल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) के प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल चंद कटरूचक्क भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने इन तीनों को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर विधायक मीत हेयर, संगठन इंचार्ज व कोर समिति सदस्य गैरी वडिंग और सियासी समीक्षा समिति के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी उपस्थित थे।
पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि इन मशहूर हस्तियों के शामिल होने से जहां आम आदमी पार्टी ओर मजबूत होगी, वहीं पंजाब के हितों के लिए कैप्टन-बादलों के ‘माफिया राज’ का हौसला पस्त होगा। मान ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने की सोच रखने वाली अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित कई नामवर हस्तियां आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रही हैं।

आम आदमी पार्टी से बेहतर विकल्प देश में नहीं
मिस वर्ल्ड पंजाब मुकाबले में मिस मोहाली पंजाबी महिला का खिताब और लंदन में हुए वर्ल्ड फोक डांस मुकाबला जीतने वाली गगनदीप कौर मान ने गायकी के क्षेत्र में अनमोल गगन मान के तौर पर प्रसिद्धि हासिल की है। ‘असली इंसान किवें बणीए’ किताब की रचियता अनमोल गगन मान ने कहा कि समाज और निजाम में आई गिरावट को रके जजबे से बिना किसी लालच राजनीति में आने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई विकल्प इस समय न पंजाब और न ही देश में है।
शिअद के परिवारवाद ने निराश किया
अमरिंदर सिंह लिबड़ा ने कहा कि वह जहां एक तरफ परिवारवाद पर केंद्रित अकाली दल (बादल) से निराश चल रहे थे, वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और संसद में भगवंत मान की कार्यप्रणाली को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखते हैं।
पंजाब का खोया सम्मान बहाल करने की क्षमता
लाल चंद कटरूचक्क ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है और देश व पंजाब का हर पक्ष से खोया मान सम्मान बहाल करने की सोच और क्षमता रखती है। लाल चंद कटरूचक्क 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए गुरदासपुर से डेमोक्रेटिक गठजोड़ के उम्मीदवार रहे और अपने गांव के 25 सालों से सरपंच चले आ रहे हैं।

2022 में नौजवानों को मौका देगी आप: भगवंत मान
आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नौजवानों को मौका देगी। मान सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि उम्र के हिसाब से सबसे छोटी पार्टी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी आज देश की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुकी है।
मान ने कहा,‘‘ बिना शक बीते समय में आम आदमी पार्टी से भी गलतियां हुई होंगी, क्योंकि गलतियां भी काम करने वालों से ही होती हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने तजुर्बें और गलतियों से काफी सबक सीखे हैं।’’
मान ने कहा कि दूसरी रिवायती पार्टी अपने स्वार्थों और सत्ता प्राप्ति के लिए नौजवान को इस्तेमाल करती रही हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने नौजवान को वह मौके दिए हैं, जो अकाली-कांग्रेसी नेता ने अपने बेटा-बेटी के लिए आरक्षित रखे हुए थे। पंजाब और दिल्ली के नौजवान विधायक इस की प्रत्यक्ष मिसाल हैं।