{"_id":"79eab8dbfbb3d87f05d7d52fec020e0f","slug":"sindhu-darshan-yatra-from-19-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु दर्शन यात्रा करने के इच्छुक ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधु दर्शन यात्रा करने के इच्छुक ध्यान दें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 20 Apr 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय परिवार की ओर से लोगों के लिए सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हिमालय परिवार के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण ढुल, डॉ. विक्रम, गोपाल सोनी ने पत्रकारों को बताया कि 19 जून से पंचकूला से यह यात्रा प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
यह यात्रा 20 जून को सुबह मनाली पहुंचेगी और 21 को सरचू के लिए प्रस्थान किया जाएगा। 22 को लेह पहुंचेंगे और 23 से 26 जून तक लेह में रुकेंगे।
कृष्ण ढुल ने बताया कि यह यात्रा हर साल निकाली जाती है। इस दौरान लोगों को सिंधु घाट कार्यक्रम, सिंधु स्नान, पूजन, भहराना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाये जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से यह यात्रा 19 से 28 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा समिति के संरक्षक इंद्रेश कुमार, स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी जी और संत श्री युधिष्ठिर लाल शादानी हैं, जो पूरी यात्रा पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन