{"_id":"651a81c5b91d98998f068b76","slug":"since-2011-monsoon-been-normal-in-punjab-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से विदा हुआ मानसून: 2011 से लगातार छठे साल इस बार भी सामान्य रहा, सात जिलों में कम हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से विदा हुआ मानसून: 2011 से लगातार छठे साल इस बार भी सामान्य रहा, सात जिलों में कम हुई बरसात
Mon, 02 Oct 2023 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:10 PM IST
सार
इस बार पंजाब के 22 जिलों में से 9 में बारिश सामान्य रही, जबकि चार जिलों में सामान्य से ज्यादा, दो में काफी ज्यादा, एक में सामान्य की तुलना में काफी कम और छह जिलों में सामान्य के मुकाबले बारिश कम हुई। तरनतारन में सबसे अधिक सामान्य से 80 फीसदी ज्यादा और फाजिल्का में सबसे कम सामान्य की तुलना में 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Punjab Weather News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कुछ हिस्सों में 25 जून को एडवांस में ही प्रवेश करने वाले मानसून ने शनिवार को विदाई ले ली है। इस बार खास यह रहा कि साल 2011 से लगातार यह छठा साल रहा, जब पंजाब में मानसून सामान्य रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इस बार 438.8 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 416.7 एमएम की बारिश हुई। हालांकि यह सामान्य से पांच फीसदी कम है, लेकिन यह बारिश की सामान्य रेंज में ही है।
इस बार पंजाब के 22 जिलों में से 9 में बारिश सामान्य रही, जबकि चार जिलों में सामान्य से ज्यादा, दो में काफी ज्यादा, एक में सामान्य की तुलना में काफी कम और छह जिलों में सामान्य के मुकाबले बारिश कम हुई। आंकड़ों के मुताबिक तरनतारन में सबसे अधिक सामान्य से 80 फीसदी ज्यादा और फाजिल्का में सबसे कम सामान्य की तुलना में 64 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अगर महीनों की बात करें, तो जुलाई में सबसे अधिक 231.3 एमएम की बारिश रही, जो सामान्य से 43 फीसदी अधिक दर्ज की गई। अगस्त में सबसे कम 54.9 एमएम की बारिश हुई, यह सामान्य से 62 फीसदी कम दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Jalandhar: घर के बाहर बंद ट्रंक में मिली तीन लापता बहनों की लाश, पिता पर ही हत्या का आरोप
विज्ञापन
सामान्य के मुकाबले कम बारिश दर्ज करने वाले जिलों में फाजिल्का के अलावा मुक्तसर में 56 फीसदी कम और बठिंडा में 40 फीसदी, मोगा में 41 फीसदी, बरनाला में 55 फीसदी, संगरूर में 42 व मानसा में 39 फीसदी कम रही। सितंबर में 64.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य रही।
पंजाब के कुछ हिस्सों में इस बार 25 जून को एडवांस में ही मानसून ने एंट्री कर ली थी और दो जुलाई तक इसने सारे पंजाब को कवर भी कर लिया था। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक इस बार का मानसून सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। जुलाई में ज्यादा बारिश दर्ज की गई और वहीं अगस्त में काफी कम बारिश पड़ने से उमस भरी गरमी का सामना करना पड़ा।
महीना बारिश (एमएम) सामान्य प्रतिशत
जून 65.9 54.5 21
जुलाई 231.3 161.4 43
अगस्त 54.9 146.2 62
सितंबर 64.6 76.7 16