फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Simranjit Wins Gold Medal in President's Cup In Indonesia

मैरीकॉम और हिमा दास के बाद इस बेटी का जलवा, मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीत देश को किया गौरवान्वित

Mon, 29 Jul 2019 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Simranjit Wins Gold Medal in President's Cup In Indonesia
सिमरनजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना जिले के गांव चकर की सिमरनजीत कौर ने हाल ही में इंडोनेशिया के शहर लाबूआन बाजू में सम्पन्न हुई 23वीं प्रेजीडेंट कप अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। भारत के मुक्केबाजी दल ने इस टूर्नामेंट में कुल सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

विज्ञापन


चार महिला मुक्केबाजों का दल है। इसमें पंजाब की सिमरनजीत कौर के अलावा ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम, जमुना बोरो और मोनिका ने स्वर्ण पदक जीते हैं। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सिमरनजीत कौर की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चकर गांव की लड़कियों ने मुक्केबाजी में देश-विदेश में नाम कमाया है। कौर ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और अब उन्होंने प्रेजीडेंट कप में स्वर्ण पदक जीतकर फिर से राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा जताई कि इस वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप और अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेल में भी सिमरनजीत कौर देश का नाम रोशन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा सोढी ने सिमरनजीत के माता-पिता, प्रशिक्षक और चकर की शेर-ए-पंजाब अकादमी को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। स्वर्गीय कमलजीत सिंह और राजपाल कौर की बेटी सिमरनजीत कौर पहले 64 किलोग्राम वर्ग में नुमायंदगी करती हैं जबकि ओलंपिक खेल में 60 किलोग्राम में हिस्सा लेती हैं। 


इससे पहले उन्होंने बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और अब सिमरनजीत ने प्रेजीडेंट कप के फाइनल में एशियाई खेल की पदक विजेता मेजबान इंडोनेशिया की मुक्केबाज हसानाह हुसवातुन को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि चकर गांव की ही मनदीप कौर संधू ने जूनियर विश्व चैंपियन बनकर अपने गांव को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर उभारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed