{"_id":"5e28a2698ebc3e4b5a78149f","slug":"simarjit-singh-bains-press-conference-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA पर बैंस ने हरसिमरत बादल को घेरा, बोले- केंद्रीय मंत्रिमंडल से दें अपना इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA पर बैंस ने हरसिमरत बादल को घेरा, बोले- केंद्रीय मंत्रिमंडल से दें अपना इस्तीफा
Thu, 23 Jan 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
वकीलों के साथ सिमरजीत सिंह बैंस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अगर अकाली दल ने सही में नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए गठबंधन तोड़ा है तो हरसिमरत कौर बादल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जिस केंद्रीय मंत्रिमंडल में वह मंत्री पद पर हैं, उसी सरकार ने सीएए को लागू किया है। यह विचार लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने व्यक्त किए। वह बुधवार को लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जल्द ही पंजाब में भी यह गठजोड़ टूटेगा।
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के सीधे तौर पर अर्थ अकाली दल चुनाव मैदान छोड़कर भागा है। यह अकाली दल की पहली हार है। एक बात साफ है कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल का इससे भी बुरा हाल होगा। अकाली दल ने अपने शासन में पंजाब में चिट्टा, रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया को सबसे ज्यादा बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है। इन सब बातों का बदला पंजाब के लोग विधानसभा चुनाव में गिन-गिनकर लेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार पर बरसते बैंस ने कहा कि तीन साल के शासन में कांग्रेस पंजाब का विनाश किया है। सत्ता में आने से पहले लोगों को कई वादे किए लेकिन अब तक एक वादा पूरा नहीं किया है। पंजाब के लोग अब कांग्रेस सरकार से भी दुखी हो चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छी सोच वाले सभी नेता एक मंच पर एकत्र होंगे। पंजाब को एक नई दिशा देंगे। केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते बैंस ने कहा कि इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार एक जुमलेबाज सरकार है। लोगों को बड़े सब्जबाग दिखाकर दोबारा सत्ता में आ गए हैं।
विज्ञापन