{"_id":"01bed1e592981f82443264d34c6b404f","slug":"sikh-turban-trend-in-fashion-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगड़ी की ये अनोखी खूबियां नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगड़ी की ये अनोखी खूबियां नहीं जानते होंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड गैप और लुइस वुइटन द्वारा सिख मॉडल्स को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद से पगड़ी को फैशन के मामले में एक नया आयाम मिला है।
इसी वजह से चंडीगढ़ के कई सिख एक्टर और मॉडल को बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में काम मिल रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्राइसिटी के कुछ ऐसे एक्टर और मॉडल्स पगड़ी पहन कर अभिनय और मॉडलिंग करते हैं। यह कहना ट्राइसिटी के कलाकार जगदीप सिंह लांबा का।
उन्होंने अपने सफर के बारे में बताया कि आजकल बॉलीवुड में सिख किरदारों की बहुत डिमांड है। 8 साल की उम्र से चंडीगढ़ में रामलीला में अभिनय करता आ रहा हूं।
विज्ञापन
जगदीप ने बताया कि हाल ही में रनिंग शादी डॉट कॉम की शूटिंग से लौटा हूं। जगदीप ने बताया की दो साल पहले शहर के एक थिएटर से भी जुड़ा और इसी के साथ साथ ऑडिशन भी देने लगा। इसी बीच पहली फिल्म रनिंग शादी डॉट कॉम के लिए मुंबई से कॉल आई। इस फिल्म में एक्टर अमित साध के साथ अभिनय कर रहा हूं।
इसके अलावा हिंदी फिल्म जुगनी में भी अहम भूमिका निभा रहा हूं। साथ ही साथ इम्तियाज पंजाबी के नए सीरियल नादान परिंदे घर आजा में भी नजर आऊंगा। आजकल दो नई फिल्मों पर बात चल रही है।
कंवलप्रीत को मिल रहा अच्छा रिस्पांस
जट्स इन गोलमाल, बिक्कर बाई सेंटीमेंटल में काम कर चुके चंडीगढ़ के मॉडल कंवलप्रीत सिंह का कहना है कि हाल ही में मॉडल व्यू मैग्जीन ने चीन में एक प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें इंडिया की ओर से भाग ले चुका हूं। भारत में से सिर्फ मुझे चुना गया है।
पगड़ी से हमेशा मुझे एक नई पहचान मिली है और इसको में अपनी शान भी मानता हूं। हाल ही में इमोशनल अत्याचार में भूमिका निभा चुका हूं। कंवलप्रीत एक शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुके है जो यू ट्यूब में भी रिलीज हो चुकी है। मैं जसपाल भट्टी को बहुत मानता हूं, जिन्होंने एक्टिंग में पगड़ी की शान को बढ़ाया था।
फरहान का किरदार है पसंद: जपतेज
भाग मिल्खा भाग में बाल मिल्खा का किरदार निभाने वाले मोहली के जपतेज सिंह ने कहा कि एक्टिंग को लेकर ही आगे जाना चाहूंगा। सिख हूं तो कोशिश यही रहेगी की पगड़ी हमेशा पहने रहूं। भाग मिल्खा भाग में सरदार बने फरहान अख्तर मुझे बहुत पसंद आए।
चाहूंगा की इसी तरह से सभी मुझे भी एक्टर के तौर पर ले। एक्टिंग में आजकल मनजोत सिंह (फुकरे और ओए लक्की लक्की ओए) बहुत पसंद आते है जो सरदार की इमेज को बहुत अच्छे से करिएट करते है।
जसपाल भट्टी थे पहले पगड़ी वाले सुपरस्टार
अपने ह्युमर से सभी को हंसाने वाले जसपाल भट्टी पहले ऐसे कामयाब एक्टर बने जो पगड़ी पहनते थे। इसके बाद बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर पगड़ी पहने केरेक्टर्स कॉमेडी में ही नजर आने लगे। लेकिन फिर एक दौर के बाद सरदार के केरेक्टर में कुछ सीरियस शैड्य भी देखने को मिले। जिनमें सैफ अली खान, रनबीर कपूर, संजय दत्त, सलमान खान, अजय देवगन, सनी देयोल, फरहान अख्तर और अक्षय कुमार ने पगड़ी पहन कर अभिनय किया।