फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sikh politician said narendra modi is madari, viral video

दिग्गज सिख नेता ने मोदी को मदारी कहा, देखें वायरल वीडियो

Sun, 01 Nov 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 01 Nov 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
sikh politician said narendra modi is madari, viral video

दिग्गज सिख नेता ने नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की और उन्हें मदारी कह डाला। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। ऐसा कहने वाले सिख नेता हैं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा।

विज्ञापन


वे करनाल में कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले दस लाख रुपये का सूट नहीं पहनते। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी को मदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक नेता नहीं बल्कि मदारी है।
विज्ञापन

मोदी नेता नहीं मदारी है, इदी डुगडुगी बड़ी प्यारी है

sikh politician said narendra modi is madari, viral video

झींडा ने कविता के माध्यम से अपनी बात पंजाबी में यूं कही, मोदी नेता नहीं मदारी है, इदी डुगडुगी बड़ी प्यारी है, उसने जनता की मत मारी है, उसकी खाली निकली पिटारी है...।

ये कविताई शब्द झींडा ने मंच से दो बार पढ़े। पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना गुहला चीका के एक पूर्व विधायक दिल्लूराम ने बाजीगर से कर दी।

इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने झींडा को टोका और संयम से बोलने को कहा। उधर, झींडा की मोदी पर टिप्पणी का वीडियो सोशल साइटस पर वायरल हो गया। इस बयानबाजी को लेकर उनकी निंदा भी हो रही है।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed