फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh marriage registration key news

सिखों के विवाह पंजीकरण संबंधी अहम खबर

Wed, 07 May 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
Sikh marriage registration key news

हरियाणा में आनंद विवाह के पंजीकरण के लिए आनंद विवाह पंजीकरण नियम अधिसूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा गृह विभाग के मुताबिक इस अधिनियम के तहत राज्य में आनंद विवाह के पंजीकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित तहसीलदार, शहरी क्षेत्रों में नगर निगम में संयुक्त आयुक्त, नगरपालिका समिति में संबद्ध कार्यकारी अधिकारी तथा परिषद में संबद्ध सचिव रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत किए गए हैं।

ऐसे होगा पंजीकरण

Sikh marriage registration key news

आनंद विवाह के पक्षकार दोहरी प्रति में ज्ञापन तैयार करेंगे। उसे उनके विवाह की तिथि से तीस दिन की अवधि के भीतर रजिस्ट्रार की संतुष्टि के लिए विवाह के सुबूत तथा केवल पचास रुपए की पंजीकरण फीस सहित प्रस्तुत करेंगे।

इन नियमों के लागू होने से पूर्व हुए विवाह के पंजीकरण के लिए ऐसा ज्ञापन, इन नियमों के प्रारंभ की तिथि से एक वर्ष की अवधि के भीतर प्रस्तुत किया जाएगा। ज्ञापन विवाह के दोनों पक्षकारों तथा कम से कम दो अन्य व्यक्ति, जिन्होंने विवाह की साक्षी हो उनके, द्वारा हस्ताक्षर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर में विवाह के विवरण दर्ज

Sikh marriage registration key news

विवाह के प्राप्त ज्ञापन तथा दस्तावेजों के सत्यापन पर यदि रजिस्ट्रार की संतुष्टि हो जाती है कि विवाह किया गया है। तब वह रजिस्टर में विवाह के विवरण दर्ज करेगा।

यदि रजिस्ट्रार को विश्वास है कि आनंद विवाह कर्म के अनुसार नहीं किया गया है। तो वह पक्षकारों को ऐसी और सूचना तथा दस्तावेज, जो वह आवश्यक समझे, प्रस्तुत करने के लिए पक्षकारों तथा साक्षियों की पहचान या ज्ञापन की प्राप्ति की तिथि से तीस दिन की अवधि के भीतर उसको प्रस्तुत की गई सूचना या दस्तावेजों की प्रमाणिकता को सिद्ध करने के लिए बुला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed