फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh community in Pakistan 'being forced to convert'

पाकिस्तान में सिखों के धर्मांतरण का मुद्दा उठाएगा भारत, सुषमा ने दिलाया भरोसा

Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sikh community in Pakistan 'being forced to convert'
प्रतीकात्मक फोटो
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में सिखों के जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि केंद्र सरकार इसमें दखल दे। इस मामले में पाकिस्तान की अथॉरिटी से बात की जाए। कैप्टन ने ट्वीट करके सुषमा से मदद मांगी।
विज्ञापन


सीएम ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के हंगू जिले में सिख भाईचारे के साथ जबरन धर्म परिवर्तन संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया का किसी भी हिस्से में सिखों के हितों की सुरक्षा को यकीनी बनाना भारत सरकार का फर्ज बनता है। सिख भाईचारा उस इलाके में एक शताब्दी से भी ज्यादा समय से रह रहा है। उन्होंने जिले के डिप्टी कमिश्नर को इस संबंध में अधिकारिक तौर पर शिकायत भी दी है। कैप्टन ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है।
विज्ञापन


विशेषकर उस समय, जब एक सरकारी अधिकारी की तरफ से ही जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कथित कार्रवाई का नेतृत्व किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करना भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है। केंद्र सरकार ऐसी बुरी प्रवृत्ति के खात्मे को यकीनी बनाए। जहां-जहां भी सिख रह रहे हैं, उनकी पहचान की रक्षा करना हमारा फर्ज बनता है। कैप्टन ने कहा कि विदेश मामलों के  मंत्रालय द्वारा इस्लामाबाद में उच्च स्तर पर इस मामले की पैरवी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि इस धार्मिक जबर का तत्काल अंत किया जा सके। धार्मिक स्वतंत्रता हरेक मानव का अधिकार है। मानवता के हित में हरेक देश द्वारा इसकी रक्षा की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि इस मामले में सुषमा स्वराज का हस्तक्षेप पाकिस्तान में रह रहे सिखों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed