फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Signs of strong economy, 41% increase in GST collection

मजबूत अर्थव्यवस्था के संकेत, जीएसटी संग्रह में 41 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 02 Jul 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Signs of strong economy, 41% increase in GST collection
चंडीगढ़। जीएसटी संग्रह में जून महीने में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। शहर में पिछले साल जून माह के मुकाबले जून 2022 में सकल (ग्रॉस) जीएसटी संग्रह में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये कोविड के बाद से सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कोरोना के सभी पाबंदियों को हटाना, कारोबारी गतिविधियां बढ़ने, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और पर्यटन का तेजी से बढ़ना इसके पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं। यूटी प्रशासन हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने में हुए जीएसटी संग्रह के आंकड़ों को जारी करता है। शुक्रवार को जून महीने के आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार जून 2022 में 170 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जबकि जून 2021 में 120 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। यह 41 फीसदी की वृद्धि है। पिछले कुछ महीनों से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अब कोरोना की लगभग सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है, जिसका असर जीएसटी संग्रह में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी संग्रह घटा। मार्च 2021 में जाकर जीएसटी संग्रह में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद दूसरी लहर आ गई और फिर से जीएसटी संग्रह में कमी आई। जुलाई 2021 से संग्रह में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जीएसटी संग्रह के आंकड़े
महीना जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये)
सितंबर 2021 152
अक्टूबर 2021 158
नवंबर 2021 183
दिसंबर 2021 164
जनवरी 2022 ---
फरवरी 2022 178
मार्च 2022 184
अप्रैल 2022 249
मई 2022 167
जून 2022 170
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed