{"_id":"5c845abfbdec22143b6efd46","slug":"sidhu-s-tweet-how-many-terrorists-killed-in-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू का ट्वीट, एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू का ट्वीट, एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे
Sun, 10 Mar 2019 06:00 AM IST
अनिल पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अब भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सिद्धू ने लिखा, क्या 300 आतंकवादी मारे गए, हां या ना? आखिर इस एयर स्ट्राइक का उद्देश्य क्या था? आप आतंकवादी उखाड़ रहे थे या पेड़? क्या यह चुनावी हथकंडा था? सिद्धू ने लिखा कि भारतीय सेना पर सियासत बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
राजनीति की आड़ में सेना का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्वीट के आखिर में सिद्धू ने हिंदी में लिखा- ऊंची दुकान, फीका पकवान। इससे करीब एक घंटा पहले भी सिद्धू ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- स्किम्ड मिल्क को क्रीम बताया जा रहा है, जो कुछ दिख रहा है, वैसा शायद ही कभी होता है।
विज्ञापन
यहां उन्होंने हिंदी में एक गीत के बोल भी इस ट्वीट में लिखे- क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे।
खास बात यह भी है कि सिद्धू ने अपने इस ट्वीट से भी पहले सोमवार को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि- आज मौन रहूंगा, ध्यान में लीन रहूंगा, शिव शक्ति के संचय का पुण्य पर्व है। हालांकि मौन रहने की घोषणा के एक घंटे बाद ही उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए दो ट्वीट कर डाले।