फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu once again presented himself as a contender for the post of CM

पटियाला : सिद्धू ने एक बार फिर खुद को सीएम पद के दावेदार के तौर पर पेश किया

Fri, 31 Dec 2021 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला। 
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला।  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 02:13 AM IST
सार

सिद्धू ने कहा कि मुझ पर और मेरे मॉडल पर भरोसा किया तो पंजाब छुएगा नई बुलंदियां। कस्बा देवीगढ़ में चुनावी रैली को किया संबोधित और केजरीवाल को लिया आड़े हाथ। 

विज्ञापन
Sidhu once again presented himself as a contender for the post of CM
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर खुद को सीएम पद के दावेदार के तौर पर पेश करते हुए कहा कि अगर उन पर और उनके पंजाब मॉडल पर भरोसा किया, तो आने वाले समय में पंजाब नई बुलंदियों को छुएगा।

विज्ञापन


सिद्धू वीरवार को निकटवर्ती देवीगढ़ कस्बा की अनाज मंडी में सन्नौर इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह हैरीमान की अगुवाई में रखी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके सिद्धू ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार दोबारा सत्ता में आई, तो पंजाब अंदर हावी हो चुके माफिया गिरोहों का खात्मा किया जाएगा और नया पंजाब माडल लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने मजीठिया पर व्यंग्य कसते कहा कि अब वह पुलिस के डर से छिप कर बैठे हैं। लेकिन वह भी मजीठिया को सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे। अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार होते हुए भी हजारों अध्यापक सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और वह पंजाब में कैसे अध्यापकों की सुध लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सहकारी नीति को लागू करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि नए पंजाब मॉडल तहत पूरे प्रदेश में कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। प्रदेश में हरेक मजदूर की रजिस्ट्रेशन होगी, ताकि सीधा उसके खाते में पैसे आ सकें। साथ ही ठेकेदार जो मर्जी ठेका करे, लेकिन किसी मजदूर को 350 रुपये से नीचे दिहाड़ी नहीं लेने दी जाएगी।


सिद्धू ने कहा कि इतनी ज्यादा महंगाई हो रही है, लेकिन मजदूर की दिहाड़ी कैसे नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी बनती छुट्टी भी मिलेगी और उन पर किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में पंचायती राज को स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed