'सिद्धू है मानव बम, कैप्टन को खत्म करने के लिए राहुल कांग्रेस में लाए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल सोमवार को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म करने में लगी है।
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे राहुल। कैप्टन को खत्म करने के लिए ही पंजाब में सिद्धू को लांच किया गया है। लेकिन सिद्धू एक ऐसा मानव बम है कि वह आने वाले वक्त में कांग्रेस में ही फटेगा।
यह भी संभव है कि छह माह बाद वे राहुल गांधी और कैप्टन के खिलाफ हो जाएं। हालत यह है कि सिद्धू दूसरे दिन मां बदल लेते हैं। कभी राहुल, सोनिया पर तंज कसने वाले सिद्धू अपनी मां पार्टी भाजपा को छोड़ कर आज कांग्रेसी हो गए।
जो खुद को बिकने के लिए बाजार में रख दे उसकी कोई ऑडियोलाजी नहीं। सुखबीर सोमवार को ब्राउन रोड पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की टिकट पर 2014 में जालंधर से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली अक्षरा ज्योति मान ने आप छोड़ अकाली दल का दामन थाम लिया। सुखबीर ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।
'जलालाबाद में बिट्टू का वेलकम है'
बिट्टू का वेलकम है
जलालाबाद से सांसद रवनीत बिट्टू के चुनाव लड़ने पर सुखबीर ने उनको वेलकम कहा। साथ ही बोले कि उन्होंने कमिश्नर को कहा है कि बिट्टू को एक पायलट मुहैया करा दें, ताकि वे जलालाबाद का रास्ता भूल न जाएं। सुखबीर ने साफ किया कि वे सिर्फ जलालाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे।
लुधियाना में हिंदू नेता की हत्या पर सुखबीर बोले कि दस साल तक अलगाववादी ताकतों को सिर नहीं उठाने दिया। आप ने ऐसी ताकतों के साथ गठजोड़ किया है।
केजरीवाल ने नकली जत्थेदारों से बैठक की, हाल ही में मोहाली में अलगाववादियों के समर्थक के घर जाकर नाश्ता किया। उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देना शांति के लिए ठीक नहीं।
बग्गा के खिलाफ निकाली भड़ास
शिअद के लुधियाना जिला प्रधान मदन लाल बग्गा की बगावत पर सुखबीर ने जमकर भड़ास निकाली। सुखबीर बोले कि दस साल तक बग्गा को सम्मान दिया, लेकिन अब उन्होंने इतनी घटिया हरकत की है, उनको कभी माफ नहीं किया जा सकता। अब उनकी शिअद में कभी वापसी नहीं होगी। लुधियाना नार्थ से बग्गा की जमानत जब्त होगी।