फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   side effect, avastin eye injection, Avestin pharma, pgi, eye injection case, chandigarh,

PGI ने एवेस्टिन हादसे की रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को भेजी, रिकवरी तेजी से

Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
side effect, avastin eye injection, Avestin pharma, pgi, eye injection case, chandigarh,
पीजीआई चंडीगढ़
पीजीआई प्रशासन ने एवेस्टिन हादसे की पूरी रिपोर्ट शनिवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेज दी। रिपोर्ट के साथ मरीजों की स्थिति, इलाज की जानकारी, दवा खरीदारी के प्रमाण, कुमार एंड कंपनी के बिल को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पीजीआई एवेस्टिन को बल्क में खरीदता था। अचानक स्टॉक खत्म होने पर उसे स्थानीय केमिस्ट शॉप से खरीदनी पड़ी। एवेस्टिन (बेवासिजुमेब) के बैच नंबर बी7034बी02 की दो वायल कुमार एंड कंपनी से खरीदनी पड़ी, इसमें से एक वायल में गड़बड़ी मिली है। दूसरे वायल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया इस मामले में कोई फैसला ले सकता है। दूसरी तरफ एवेस्टिन निर्माता कंपनी रोशे ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच में सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन


19 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है
पीजीआई ने बताया है कि 30 में से 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्हें सर्वोत्तम इलाज देने की कोशिश की जा रही है। इनमें से 19 मरीजों की सर्जरी शनिवार तक हो चुकी है। इंफेक्शन रुक गया है। अब रोशनी वापस लाने की कोशिश जारी है। आई सेंटर के डॉक्टरों के मुताबिक, मरीजों को पांच दिन तक इंट्रावेनस एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसके बाद मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कुछ दिन बाद उनकी नजर ठीक वैसी हो जाएगी, जैसे पहले थी। इन मरीजों की जांच हरघंटे की जा रही है। मरीजों को गहन निगरानी में रखा गया है। कोशिश की जा रही है कि किसी भी मरीज की आंखों में कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवेस्टिन निर्माता कंपनी ने फिर दिया बयान, ऐसे पनपता है बैक्टीरिया
एवेस्टिन की निर्माता कंपनी रोशे ने फिर से बयान देकर बताया है कि दवा में बैक्टीरिया कहां पनप सकता है। कंपनी के मुताबिक, डॉक्टर एक वायल के कई डोज बनाते हैं। यह प्रक्रिया काफी घातक है और इसमें बैक्टीरिया पनपने की पूरी संभावना रहती है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करने से विश्व के कई हिस्सों में आंखों में इंफेक्शन के मामले सामने आ चुके हैं। आगे इस तरह की घटना न हो, इसके लिए समय-समय पर चेतावनी और आर्टिकल पब्लिश होते रहे हैं। एवेस्टिन के इस्तेमाल की अनुमति सिर्फ कैंसर थैरेपी के लिए मिली है। आंखों में डालने के लिए इसकी अनुमति नहीं दी गई है। कंपनी ने विश्वास दिलाया है कि वे किसी भी जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

दवा का इस्तेमाल रुका तो गरीबों पर पड़ेगी मार 
एवेस्टिन के पक्ष में सभी आई सर्जन आ गए हैं। उनका कहना है कि यदि इस दवा पर रोक लगी तो काफी मरीज आंखों की रोशनी गंवा देंगे। डायबिटीक होने के बाद जिन लोगों की आंखों की रोशनी चली जाती है तो उन मरीजों के लिए यह दवा किसी रामबाण से कम नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी एक डोज मरीजों को मात्र 1500 रुपये में पड़ती है। यह इंजेक्शन एक मरीज को 10 भी लगते हैं, 20 भी लग सकते हैं। कई मरीज तो ऐसे हैं, जिन्हें 100 इंजेक्शन लगते हैं। यदि मरीज को एवेस्टिन की जगह ल्यूसेंटिस लगता तो कई का घर बिक  जाता और कई इसे खरीद नहीं पाते। नतीजतन आंखों की रोशनी गंवा बैठते। ल्यूसेंटिस की एक डोज की कीमत 23 हजार रुपये है। मरीजों को सिर्फ एक डोज नहीं लगता बल्कि  दस से लेकर 100 तक इंजेक्शन लगाए जा सकते हैं। ऐसे में मरीजों के लिए मुश्किल हो जाएगी।

मरीज के परिजनों ने कहा- पीजीआई पर पूरा भरोसा
पीजीआई में दाखिल मरीजों के परिजनों ने कहा है कि उन्हें संस्थान के इलाज पर पूरा भरोसा है। वे पहले भी पीजीआई से इलाज कराते रहे हैं। मनाली के मानचंद की आंखों में भी दिक्कत आई थी। वे एडवांस आई सेंटर में एडमिट हैं। उनकी पत्नी विमला ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों पर हमें कोई शक नहीं है। उनकी तरफ से इलाज में कोई कोताही नहीं हो सकती। उनके रिश्तेदार पीजीआई आए थे और वे अब पूरी तरह से ठीक हैं। उम्मीद है कि पीजीआई मेरे पति की आंख को ठीक कर देगा। ऐसा ही कुछ खरड़ के हरीश शर्मा का कहना है। उनका कहना है कि वे खुद 50 से ज्यादा मरीजों को पीजीआई के आई सेंटर में दिखवा चुके हैं। उन्हें कभी परेशानी नहीं आई है। सभी ठीक हैं। हमें पीजीआई के इलाज पर पूरा विश्वास है।


चंडीगढ़ पीजीआई के प्रोफेसर एमआर डोगरा का कहना है कि मरीज तेजी से रिकवर कर रहे हैं। 19 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। यह घटना एक दुर्भाग्यपूर्ण है। एवेस्टिन दवा का इस्तेमाल नहीं रोका जाएगा। यदि यह रुकती है तो मैं यही कहूंगा कि गरीबों पर मार पड़ेगी। हम इसका इस्तेमाल वर्ष 2007 से कर रहे हैं। इस दवा के इस्तेमाल से कई मरीजों की आंखों की रोशनी वापस ला चुके हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed