{"_id":"6095aa9c8ebc3ecffe4fc02b","slug":"shubman-will-play-in-the-world-test-championship-final-and-england-tour-chandigarh-news-pkl412684699","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल व इंग्लैंड दौरे में खेलेंगे शुभमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल व इंग्लैंड दौरे में खेलेंगे शुभमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप व इंग्लैंड दौरे में खेलेंगे शुभमन
आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन न करने के बावजूद बीसीसीआई ने जताया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने शुक्रवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में मोहाली के शुभमन गिल को जगह मिली है। हालांकि शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल सीजन में नहीं चला था। इसके बावजूद बीसीसीआई ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम इंडिया में जगह दी है। भारत ने इंग्लैंड को हाल ही में टेस्ट सीरीज में 3 -1 से मात देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
भारत को पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक खेली जाएगी।
बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
शुभमन गिल के पिता लखविंदर गिल ने बताया कि बेटा पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम में जगह बनाता आ रहा है। आस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने 91 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। दो अन्य टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार भी इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन पर भरोसा जताते हुए बीसीसीआई ने टीम में जगह दी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल घर पर क्वारंटीन
आईपीएल का इस बार का सीजन खिलाड़ियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने की वजह से बीच में ही बंद कर देना पड़ा। शुभमन गिल वीरवार को मोहाली स्थित अपने घर में पहुंच गए हैं। पिता लखविंदर गिल ने बताया कि अभी बेटा घर पर ही क्वारंटीन हैं। उसे अलग कमरे में रखा गया है। वहीं उसे वैक्सीन भी बीसीसीआई की ओर से लगाई जाएगी।
ये हैं भारतीय टीम के सदस्य
कप्तान विराट कोहली के साथ इस टीम में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को चुना गया है। वहीं स्टैंडबाय में अभिमन्यु ईस्वरवान, प्रिसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और अर्जन नागवासवाला को रखा गया है।