फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shubhman Gill becomes captain of India A against New Zealand

शुभमन गिल बने न्यूजीलैंड के खिलाफ 'टीम इंडिया ए' के कप्तान, तीन वनडे मैच के लिए जिम्मेदारी

Tue, 24 Dec 2019 02:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Shubhman Gill becomes captain of India A against New Zealand
शुभमन गिल
बीसीसीआई की ओर से न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। ऑल इंडिया सीनियर चयनकर्ता कमेटी की बैठक सोमवार को दिल्ली में की गई। इसमें इंडिया ए टीम का चयन किया गया। टीम को तीन वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबलों में हिस्सा लेना है। तीन वनडे मैचों केलिए इंडिया ए टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही गिल चार दिवसीय मैच में भी खेलेंगे। इस मैच की कप्तानी हुनमा विहारी को दी गई है। इससे पहले इसी साल वह साउथ अफ्रीका केखिलाफ भारतीय ए टीम की ओर से खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 90 रन की कप्तानी पारी खेली थी जिसमें 13 चौके और 1 छक्का भी जमाया। भारत ए टीम ने इस चार दिवसीय मुकाबले को वीरवार को सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं शुभमन
गिल चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के रहने वाले हैं और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पंजाब के लिए खेलते हैं। इस साल 13 अगस्त को वेस्ट इंडीज दौरे पर भारतीय ए टीम से ख्ेालते हुए शुभमन गिल ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर गिल ने एक दोहरा शतक भी जमाया था। इस वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल का नाम उस समय सबकी जुंबा पर आया जब इस क्रिकेटर ने भारत को अंडर -19 वर्ल्ड कप दिलानें मे अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था। भारतीय टीम में युवा शुभमन गिल भी खेले। भारत ने आस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर विजेता ट्रॉफी जीती थी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने में शुभम गिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इसमें वह भारतीय टीम केउपकप्तान थे और पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी जीतने में कामयाब रहे थे। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उन्हेें पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस युवा बल्लेबाज को केके आर ने 1 करोड़ से अधिक राशि में टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed