{"_id":"8a3c71a8eace5542f915f52097acde70","slug":"shri-guru-granth-sahib-insult-on-moga-of-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एक बार फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एक बार फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक बार फिर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस बार मोगा जिले में फटे हुए पन्ने मिले। इससे सिख संगत में काफी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर सिविल और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थाना समालसर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद सिविल एवं पुलिस प्रशासन की सिख नेताओं से लंबे समय तक मीटिंग हुई।
विज्ञापन
इसमें प्रशासन ने 8 नवंबर तक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। फाजिल्का जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में टीम फिंगर प्रिंट और पन्नों की जांच के लिए गांधी नगर रवाना हो गई। गांव मल्लके गांव बरगाड़ी के पास ही स्थित है।
विज्ञापन
गांव मल्लके के गुरसेवक सिंह फौजी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बुधवार सुबह घर से बाहर निकला था। उसके घर आगे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ कर फेंके पड़े थे। मौके पर गांव की गलियों व अन्य स्थानों पर भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सैकड़ों पन्ने फाड़कर फेंकने की खबर फैल गई। इसके बाद तुरंत गुरुद्वारा साहिब में लोग एकत्र हुए।
बठिंडा जोन के आईजी जतिंदर जैन, डीआईजी बठिंडा अमर सिंह चाहल, डीसी परमिंदर सिंह गिल, जिला पुलिस प्रमुख मोगा मुखविंदर सिंह भुल्लर, जिला फरीदकोट और फाजिल्का पुलिस प्रमुख मौके पर पहुंचे। इस मौके पर सिख नेता भाई पंथप्रीत सिंह खालसा, रणजीत सिंह ढंढरिया वाले, बलजीत दादूवाल, अमरीक सिंह अजनाला भी थे।
बरगाड़ी से मिला कवर
मोगा के गांव मल्लके में बरामद गुरु ग्रंथ साहिब जी का कवर यहां के गांव बरगाड़ी में खेतों से बरामद हुआ है। जिला पुलिस ने इस कवर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस कवर को गांव साहोके रोड पर बरगाड़ी से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में फेंका हुआ था। जानकारी मिलते ही गांववासियों ने पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान, डीएसपी बख्शीश सिंह व डीएसपी जगदीश विश्नोई समेत आला पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। थाना बाजाखाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने कहा कि यह कवर गांव मल्लके से बरामद पावन ग्रंथ के पन्नों का ही है और ऐसे में इसके संदर्भ में यहां पर कोई अलग केस दर्ज नहीं किया गया है।