{"_id":"757d290cc05f56dfbaca2b12eb01dd58","slug":"shri-guru-granth-sahib-insult-issue-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी विवाद: लोगों को राहत, आज से सिख ऐसे करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी विवाद: लोगों को राहत, आज से सिख ऐसे करेंगे विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कई दिन से हो रहे विवाद और बवाल से लोगों को आज से निजात मिल रही है। लोगों की परेशानी देखते हुए सिखों ने सड़कों से हटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
आज से हर जिले में एक जगह पर 3 घंटे तक की जाम रखा जाएगा। यह जाम सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा।
बता दें कि गत 13 अक्तूबर से प्रदेश भर में सड़क रोककर बैठे सिखों ने बड़ा फैसला लिया। सिखों ने रैली निकालकर लोगों को इस फैसले की जानकारी दी।
गुरमत प्रचार संगठन के प्रमुख बाबा पंथप्रीत सिंह और दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि सभी सिख संगठन सड़कों से हटने को राजी हैं। रूटों पर बसें भी सही तरीके से चल जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन लोगों को अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। हमारा मकसद अपनी मांगें मनवाना है, लोगों को परेशान करना नहीं।
विज्ञापन