फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showed strength by overcoming disability, won 29 medals

Chandigarh News: दिव्यांगता को पछाड़कर दिखाया दमखम, 29 पदक किए अपने नाम

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Showed strength by overcoming disability, won 29 medals
मेडल्स व ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। द ब्लाइंड स्कूल सेक्टर-26 के दिव्यांग छात्रों ने दिखा दिया कि बेशक उन्हें दिखाई नहीं देता लेकिन इसके बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है। इन छात्रों ने दिल्ली में हुई नेशनल एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 9 रजत, 14 कांस्य पदक शामिल रहे। स्कूल से कुल 9 दिव्यांग खिलाड़ियों ने शिरकत की। मुकाबले दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 14 से 16 दिसंबर तक खेले गए। शहर में सेक्टर-26 स्थित स्कूल में ट्रॉफियां और पदक लेकर पहुंचने पर इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
कुसुम ने कुल 4 पदक जीते। इनमें 400 और 800 मीटर में दो स्वर्ण, चार गुना 100 मीटर में रजत, 1500 मीटर में कांस्य के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस की ट्रॉफी भी हासिल की। तनीषा ने कुल 4 पदक जीतेे। इनमें चार गुना 100 मीटर में एक स्वर्ण, 1500 मीटर और 800 मीटर में दो रजत, 400 मीटर में एक कांस्य पदक हासिल किया। कशिश ने कुल पांच पदक जीते। इनमें 4 गुना 100 मीटर में स्वर्ण, 800 मीटर और चार गुना 100 मीटर में दो रजत, 1500 मीटर और 400 मीटर में दो कांस्य पदक जीते। उषा रानी ने दो पदक जीते। इनमें 4 गुना 400 मीटर में स्वर्ण, चार गुना 100 मीटर में एक रजत पदक जीता। रेखा ने 400 मीटर में एक स्वर्ण और चार गुना 100 मीटर में एक रजत जीता। सलीम ने दो रजत और तीन कांस्य पदक, अभिषेक ने तीन कांस्य पदक, प्रलाहद ने दो कांस्य और कार्तिक ने भी दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed