फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   show flag to 49 minibuses by MP kirron kher in city

49 मिनी बसों को सांसद ने दिखाई हरी झंडी, इन रूटों पर चलेंगी

Sat, 21 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
show flag to 49 minibuses by MP kirron kher in city
49 मिनी बसों को सांसद ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ में शुक्रवार से 49 नई मिनी बसें और शुरू हो गईं। इन बसों में जल्द ही ई-टिकटिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को सांसद किरण खेर ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मेयर अरुण सूद, डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, भाजपा पार्षद हीरा नेगी, सतिंदर सिह, ट्रांसपोर्ट निदेशक अमित तलवार और एसटीए के अतिरिक्त सचिव राजीव तिवारी ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी बसें
नई मिनी नॉन एसी बसें शुरू होने से अब शहर में इनकी संख्या 482 से बढ़कर 531 हो गई है। ये नई बसें मनीमाजरा टाउन से सेक्टर-43 बस स्टैंड, पलसौरा से मनसा देवी, सेक्टर-17 बस स्टैंड से डेराबस्सी, सेक्टर-43 से धनास और सारंगपुर, सेक्टर-43 बस स्टैंड से पंचकूला सेक्टर-4, पीजीआई से सेक्टर-20 पंचकूला चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बकि सेक्टर-43 से आईटी पार्क, सेक्टर-43 बस स्टैंड से मनसा देवी, पीजीआई से लांडरा, पीजीआई से मोहाली और रामदरबार रूट पर भी ये बसें चलेंगी। प्रशासन के अनुसार इन बसों में जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स और सीसीटीवी भी लगे हैं। गेजेट्स की मदद से वाहन की ऑटोमेटिक लोकेशन का पता चल जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस के अंदर डिस्पले पैनल और अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। बस के अंदर व्हील चेयर्स के लिए भी जगह रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed