{"_id":"56df1cb74f1c1b50798b4569","slug":"shot-on-car-of-gurudwara-head-granthi-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी की कार पर चली गोली, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी की कार पर चली गोली, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
फायर किया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 34 स्थित गुरूद्वारे के हेड ग्रंथी रवि सिंह कीकार से चली हुई गोली का खोल मिलने से सनसनी फैल गई। गाड़ी का शीशा गोली की वजह से टूटा हुआ था और कार की सीट पर गोली का खोल पड़ा था। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सेक्टर सेक्टर 41 निवासी और 34 स्थित गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी रवि सिंह गुरुद्वारा जाने को अपनी कार के पास आए तो उसके अगले शीशे पर गोली लगने से छेद हो रखा था। रवि सिंह ने अंदर सीटों पर चेक किया तो अगली सीट पर एक चली हुई गोली भी बरामद हुई। रवि सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहनेवाले बता रहे हैं कि रात में करीब 12.30 बजे उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी थी। लेकिन उनको लगा शायद कोई पटाखे चला रहा हो, इसलिए ज्यादा ध्यान नही दिया।
विज्ञापन
रवि सिंह ने 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और चली हुई गोली अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन