फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shot circuit caught fire, 9 hut burnt to ashes

शॉट सर्किट से लगी आग, 9 झोपड़ी जलकर राख

Mon, 21 Dec 2020 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Shot circuit caught fire, 9 hut burnt to ashes
कोलिनी न 4 में लगी आग के बाद आग पर काबू पते दमकल विभाग के टीम - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कॉलोनी नंबर चार में रविवार को अचानक कुछ झोपड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 9 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गई थीं। आग के चलते रजाई बनाने वाले एक व्यक्ति की दुकान भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि कॉलोनी नंबर चार में भीषण आग लग गई है। वहां झोपड़ी में रहने वाले लोग रजाई-गद्दे बनाने का भी काम करते हैं। इस दौरान रुई के कारण आग और भीषण हो गई। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस दौरान झोपड़ी से बेघर हुए लोगों ने मांग की है कि उन्हें रहने के लिए प्रशासन अस्थायी व्यवस्था करे।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन ने बेघर हुए लोगों को बांटे कंबल
चंडीगढ़। कालोनी नंबर चार लाइट प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में हुए इस हादसे में करीब 40 लोग बेघर हो गए हैं। जब यह बात विश्वास फाउंडेशन को पता चली तो संस्था के लोग बेघरों के लिए कंबल लेकर पहुंचे। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की कंबल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार की निगरानी में बांटे गए। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि प्रभु विश्वास, विकास कालिया व हल्लोमाजरा से समाजसेवी अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed