फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shortage of bitumen in Chandigarh; road projects worth 23 crore in jeopardy.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बिटुमिनस की किल्लत, 23 करोड़ के सड़क कार्यों पर संकट

Wed, 14 Oct 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shortage of bitumen in Chandigarh; road projects worth 23 crore in jeopardy.
सप्ताह में तीन ट्रक की जगह मिल रहा सिर्फ एक ट्रक, मुख्य मार्गों की रिकॉर्पेटिंग में देरी की आशंका
विज्ञापन

सप्लाई नहीं सुधरी तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान अनुकूल न रहने से मार्च तक टल सकते हैं काम चंडीगढ़। शहर की मुख्य सड़कों की रिकॉर्पेटिंग के लिए बिटुमिनस की कमी बड़ी बाधा बन गई है। प्रशासन की कैपिटल प्रोजेक्ट डिवीजन नंबर-2 की ओर से करीब 23 करोड़ रुपये से कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्यों की रफ्तार प्रभावित होने लगी है। पहले ठेकेदारों को सप्ताह में बिटुमिनस के तीन ट्रक मिल रहे थे, लेकिन अब केवल एक ट्रक की आपूर्ति हो रही है। यानी जरूरत के मुकाबले करीब दो ट्रक प्रति सप्ताह कम मिल रहे हैं। सप्लाई की यही स्थिति रही तो कई प्रमुख सड़कों की रिकॉर्पेटिंग अधर में लटक सकती है।
इन प्रमुख सड़कों पर असर की आशंका
प्रभावित होने वाले मार्गों में मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पंचकूला बॉर्डर तक, पूर्व मार्ग, दक्षिण मार्ग पर सेक्टर-38 से सेक्टर-37, सेक्टर-24-25 चौक से मुल्लांपुर बॉर्डर और हल्लोमाजरा से पंचकूला बॉर्डर तक की सड़कें शामिल हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान रिकॉर्पेटिंग के अनुकूल नहीं रहने पर काम अगले साल मार्च तक टल सकता है।
विज्ञापन

सरकारी कंपनियों से सीमित आपूर्ति
प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग ठेकेदारों को सरकारी कंपनियों से ही वीजी-30 बिटुमिनस खरीदने की अनुमति देता है। बल्क में इसका बाजार भाव 79,890 रुपये प्रति मीट्रिक टन, जबकि पानीपत रिफाइनरी में दर 72,282 रुपये प्रति टन है। रिफाइनरी से सरकारी विभागों के परमिट पर ही सीधे खरीद हो सकती है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम से मिलने वाली आपूर्ति भी प्रभावित है। एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर असर पड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉक खत्म हुआ तो बढ़ेगी परेशानी
ठेकेदारों ने बरसात के दौरान बिटुमिनस का स्टॉक जुटाया था, लेकिन अब सीमित सप्लाई के कारण मशीनरी और मजदूर खाली बैठ रहे हैं। आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो प्रशासन के साथ नगर निगम के सड़क कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

कोट...
अभी ठेकेदारों के पास बिटुमन का कुछ स्टॉक है। लेकिन अब सप्ताह में एक ही ट्रक मिलने से सड़क रिकार्पेटिंग के काम स्लो हो जाएंगे। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed