फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeepers waiting customers first day removing the odd-even system

ऑड-ईवन व्यवस्था हटने के पहले दिन ग्राहकों का इंतजार करते रहे दुकानदार

Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers waiting customers first day removing the odd-even system
चंडीगढ़। ऑड-ईवन व्यवस्था हटने के बाद पहले दिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानदारों को उम्मीद थी कि अब लोग शायद घरों से निकलकर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि दुकानदारों को विश्वास है कि छुट्टी वाले दिन कम से कम बोहनी तो हो ही जाएगी। दुकानदारों ने प्रशासन का आभार जताते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से शहर में ऑड-ईवन व्यवस्था खत्म कर दिया गया है। अब शहर में सभी दुकानें नियमित रूप से खुलेंगी। सेक्टर- 15 पटेल मार्केट, सेक्टर- 22 शास्त्री मार्केट, सेक्टर- 19 सदर व पालिका मार्केट, सेक्टर- 41 कृष्णा मार्केट सहित अन्य 11 मार्केटों में प्रतिदिन की तरह ही दुकानें खुली थीं। कुछ दुकानदारों ने बरामदों तक सामान भी लगा रखा था, लेकिन जिस उम्मीद से सामान लगाया गया था, उस हिसाब से ग्राहक नहीं आए। सेक्टर- 41 के दुकानदार पंकज ने बताया कि कई बार स्थिति यह थी कि बिना बोहनी के घर जाना पड़ रहा था। वहीं लोग बिना दिन देखे ही दुकानें खोल लेते थे। जिससे समस्या होती थी। अब सभी को समान रूप से मौका मिला है तो अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

मार्केट प्रधानों ने प्रशासन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया धन्यवाद
कुछ दिन पूर्व सेक्टर- 22 में कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में बैठक हुई थी। इसमें सेक्टर- 19 पालिका मार्केट के प्रधान नरेश जैन, सेक्टर- 22 शास्त्री मार्केट के प्रधान जसविंदर सिंह नागपाल लाटी, सेक्टर- 15 पटेल मार्केट के प्रधान संजीव कुमार, सेक्टर- 41 की कृष्णा मार्केट के प्रधान सुनील जैन व सेक्टर- 19 की सदर बाजार मार्केट के प्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू भी शामिल थे। ऑड-ईवन व्यवस्था व साप्ताहिक बंदी खत्म करने के लिए सभी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज परिदा को पत्र लिखा था। उसके बाद पहले साप्ताहिक बंदी खत्म हुई, और फिर ऑड-ईवन व्यवस्था। प्रधानों ने प्रशासक, प्रदेश अध्यक्ष व एडवाइजर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed