फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shocked by the information of the bullet, SP City rushed to the spot

गोली की सूचना से हड़कंप, एसपी सिटी दौड़ी मौके पर

Thu, 26 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shocked by the information of the bullet, SP City rushed to the spot
चंडीगढ़। सेक्टर-42 में कॉलेज के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोली चलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पता चला इस तरह का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-42 स्थित जीसीजी कॉलेज की छात्रा अपनी दोस्त के साथ क्लास में बैठी थी। उसने पटाखे की आवाज सुनकर अपनी बहन को फोन कर गोली चलने की बात बताई। बहन ने साथ बैठे अपने दोस्त को बताया। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर बताया कि सेक्टर-42 में गोली चल गई है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर दौड़ी। पुलिस पड़ताल में किसी भी व्यक्ति ने गोली चलते हुए नहीं देखा। पुलिस ने बताया कि किसी ने बुलेट के पटाखों की आवाज सुनकर पुलिस को फोन किया गया है। वहीं फोन करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed