फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shock to AAP and Congress many leaders joined BJP

नगर निगम चुनाव: आप व कांग्रेस को झटका, कई नेता भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने शीला देवी समेत दो प्रत्याशी बदले

Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षद शीला देवी 2006 से चुनाव लड़ रही हैं। वह 2011 और 2016 में भी चुनाव जीतीं। इस बीच सीनियर डिप्टी मेयर भी रहीं। कांग्रेस की ओर से शीला देवी का टिकट काटने का कारण नए चेहरों को मौका देना बताया जा रहा है लेकिन इसका प्रभाव उस क्षेत्र में कितना पड़ेगा, यह मतदान के दिन पता चलेगा। इस फैसले से धानक समाज में भी काफी नाराजगी है, क्योंकि भाजपा और आप की ओर से धानक समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
Shock to AAP and Congress many leaders joined BJP

विस्तार

नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने से निगम चुनाव में भाजपा को मजबूती मिली है। आम आदमी पार्टी में एससी/एसटी सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोरा सिंह, जोन नंबर चार के पूर्व महासचिव अशोक बेनीवाल, वार्ड नंबर 16 से युवा अध्यक्ष अनिकेत, वार्ड नंबर-16 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, आप के वरिष्ठ सदस्य दलबीर मामा समेत अन्य ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ज्योति हंस, नीता लाहौरी, वार्ड नंबर-16 से महिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा में शामिल होने का एलान किया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने बदले दो प्रत्याशी, पार्षद शीला देवी का टिकट काटा
नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले उठापटक जारी है। भाजपा के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने दो प्रत्याशी बदल दिए। वार्ड-26 से पहले गुरचरण सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को नामांकन से पहले पार्टी ने उनका टिकट काटकर जितेंद्र कुमार तोती को टिकट दे दिया। हालांकि पार्टी ने गुरचरण सिंह की नाराजगी से बचने के लिए उनकी पत्नी सोनिया को वार्ड-16 से टिकट दे दिया। वहीं, तीन बार की पार्षद और वर्तमान पार्षद शीला देवी का टिकट काट दिया। शीला देवी वार्ड-16 से लड़ने वाली थीं।
विज्ञापन

 
नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर नामांकन के आखिरी दिन तक पार्टियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर नेताओं में बहस होती रही। ऐन वक्त पर पार्टी ने 6 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की। वार्ड एक से कांग्रेस ने मोनिका शर्मा, वार्ड-15 से धीरज गुप्ता, वार्ड-25 से मोहन सिंह राणा को टिकट मिला। सूत्रों के अनुसार बाहरी प्रत्याशी के आने से वार्ड-26 के नेताओं में खासी नाराजगी थी। वहीं लोग भी कांग्रेस प्रत्याशी से खुश नहीं थे। पार्टी ने गुरचरण सिंह की जगह उनकी पत्नी को टिकट देकर वार्ड-26 से तोती को टिकट देकर एक पंथ दो काज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed