{"_id":"ad91c1228b20a9228841c4eb98e3d401","slug":"shobhayatra-on-dyanand-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आर्य सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती के 190 वें जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव का आयोजन सेक्टर 7 स्थित आर्य समाज में बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया।
यह शोभा यात्रा आर्य समाज सेक्टर-7 से आरंभ हुई। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, डेराबस्सी और सूरजपुर के डीएवी एवं आर्य शिक्षण संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा के दौरान इन संस्थानों व आर्य समाजों ने बड़ी मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कीं। इसमें वैदिक धर्म के प्रति आस्था को विशेष रूप से दर्शाया गया। स्वामी दयानंद, वेद, यज्ञ, देशभक्ति, आर्य परंपरा और स्वच्छ पर्यावरण पर विशेष रूप से झांकियों को केंद्रित किया गया था।
विज्ञापन
इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में झंडिया लिए जय उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा सेक्टर 7, 8, 18 तथा 19 की मार्केट से होती हुई आर्य समाज सेक्टर 19 में संपन्न हुई।
यात्रा में काफी संख्या में वैदिक साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ ने उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर आचार्य आनन्द पुरुषार्थी ,कुलदीप आर्य, अविनाशचंद्र, प्रकाशचंद्र शर्मा, विनोद कुमार, धर्मवीर, प्रिंसिपल बीआर गुप्ता, डॉ. विभा रे, राकेश सचदेवा, सुनीता रन्याल, जसकिरण हरिका, मधु बहल, जय भारद्वाज, रोजी शर्मा आदि भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूलों व कालेजों के प्रिंसिपल व अध्यापक भी मौजूद थे। यात्रा की समाप्ति पर ऋषि लंगर का आयोजन भी किया गया।