फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shobha Yatra on christmas in Chandigarh

Chandigarh: क्रिसमस पर चंडीगढ़ में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, सांता क्लॉज ने बांटे पुरस्कार

Sat, 23 Dec 2023 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 02:03 PM IST
सार

शोभायात्रा का शुभारंभ शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष इग्नियस मस्करेनस ने किया। उन्होंने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशी, प्रेम व करुणा का है।

विज्ञापन
Shobha Yatra on christmas in Chandigarh
चंडीगढ़ में क्रिसमस पर निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से शनिवार को क्रिसमस पर विशाल और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न भागों से होती हुई सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में पहुंचकर संपूर्ण होगी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति के चंडीगढ़ दौरे के कारण यह शोभायात्रा समय से पहले निकालनी पड़ी। लोग अपने-अपने गाड़ियों को गुब्बारे और रंग-बिरंगे फूलों से सजाकर आए। सांता क्लास का रूप धरकर लोगों को उपहार बांटे गए। 
विज्ञापन


यह आयोजन ट्राई सिटी चर्चेज एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुआ। ट्राई सिटी चर्चेज एसोसिएशन के अध्यक्ष लॉरेंस मलिक ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च से होकर शोभायात्रा सेक्टर 19, 27, 20, 21, 22, 23 और 24 से होते हुए सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड पहुंचकर एक सभा के रूप में परिवर्तित होगी। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। धार्मिक गीत पेश किए जाएंगे। ईसाई समाज के प्रबुद्ध लोग अपनी बात रखेंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष इग्नियस मस्करेनस ने किया। उन्होंने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशी, प्रेम व करुणा का है। इस अवसर पर लॉरेंस मलिक के अलावा शहर के विभिन्न चर्चाओं के प्रतिनिधि और उससे जुड़े परिवार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed