{"_id":"570e80404f1c1b42594a6bbe","slug":"shobayatra-hindu-parv-mahasabha-muslim-community-ram-navmi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू पर्व महासभा ने निकाली शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू पर्व महासभा ने निकाली शोभायात्रा, मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
हिंदू पर्व महासभा की ओर से विशाल शोभायात्रा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को हिंदू पर्व महासभा की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सेक्टर-23 के श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होती हुई सेक्टर-28 बी स्थित श्री सनातन धर्म सभा शिव मंदिर में संपन्न हुई। हिंदू पर्व महासभा के प्रेस सचिव गिरवर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में वानर सेना आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा, उप प्रधान वाई के सिंगला, एलसी बजाज, एलएन सिंगला, महासचिव कमलेश चंद्र सूरी, अरुण सहगल के अलावा मंदिर कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए। शोभायात्रा में महिला संकीर्तन मंडली कीर्तन करते चल रही थी। महिलाएं भी काफी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुईं। गिरवर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 21 घोड़ों पर हाथ में त्रिशूल लिए महासभा के सदस्य और उनके पीछे 21 महिलाएं हाथ में झंडा लेकर पैदल चल रहीं थीं।
मुस्लिम समुदाय ने भी किया स्वागत
शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के पास सड़क पर स्टाल लगाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ के चेयरमैन हाजी मोहम्मद खुर्शीद अली, मेंटेनेंस कमेटी के चेयरमैन मुसर्रत खान, इब्राहीम नाज, मरहूब हसन, अयूब खान, अमजद चौधरी, हाफिज नियाज सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय ने भी किया स्वागत
शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने सेक्टर-20 के जामा मस्जिद के पास सड़क पर स्टाल लगाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ के चेयरमैन हाजी मोहम्मद खुर्शीद अली, मेंटेनेंस कमेटी के चेयरमैन मुसर्रत खान, इब्राहीम नाज, मरहूब हसन, अयूब खान, अमजद चौधरी, हाफिज नियाज सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन