{"_id":"e5166782789fe8b89a4850f7e22493d9","slug":"sho-harender-singh-chameli-suspend-in-abohar-kand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर कांड मामले में एसएचओ चमेली सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर कांड मामले में एसएचओ चमेली सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Sat, 19 Dec 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित भीम टांक हत्याकांड के मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना बहाववाला के प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रमुख इंद्र मोहन भट्टी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सब आरोपी दिनदहाड़े ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना वाले दिन वे इस हत्याकांड को अंजाम देकर थाना बहाववाला के सामने से ही अपनी दो गाड़ियों में सवार होकर हनुमानगढ़ की ओर फरार हो गए थे।
एसएसपी ने बताया कि इस दौरान अगर थाना बहाववाला के प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली ने समय पर चौकसी दिखाते हुए नाकाबंदी की होती तो आरोपी उसी दिन काबू किए जा सकते थे।
विज्ञापन
अपनी ड्यूटी में लापरवाही दिखाने के आरोप में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चमेली को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक हरप्रीत हैरी गैंग के 12 आरोपियों को काबू किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व थाना नंबर दो के प्रभारी अभिनव चौहान को भी इस मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। उन पर आरोप था कि जिस कुंदन पैलेस के सामने निवासी युवती ने मृतक भीम के खिलाफ 7 दिसंबर को दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई थी तो उसी दिन भीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया।
इस शिकायत पर 11 दिसंबर को भीम हत्याकांड के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी की इसी लापरवाही के कारण उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।