फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivraj Chauhan Statement Regarding Chandigarh BJP State President

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर हलचल तेज, शिवराज चौहान बोले- पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं

Thu, 26 Dec 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shivraj Chauhan Statement Regarding Chandigarh BJP State President
शिवराज सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चंडीगढ़ दौरे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है। चौहान ने पार्टी के मुख्य सदस्यों, पूर्व अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और पार्षदों की राय ली है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि बैठकें चल रही हैं। सर्वसम्मति से किसी भी एक नाम का चयन जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अमर उजाला की ओर से पूछे गए एक सवाल पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए बातचीत की जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवराज चौहान ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में मुख्य सदस्य, चार पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पांच जिला अध्यक्ष और कुछ पार्षदों से मिले हैं।
विज्ञापन


सभी से उन्होंने अकेले में बात की है और उनकी राय भी ली है। हालांकि उनकी तरफ से किसी को भी कुछ नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष अब मेयर चुनाव के बाद ही मिलेगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कई राज्यों में संगठन चुनावों में देरी हुई है, जिनमें से चंडीगढ़ भी एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 10 जनवरी को मेयर का चुनाव भी है, इसलिए हो सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान मेयर चुनाव के बाद ही किया जाए। हालांकि अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होगा, जैसी कि पार्टी की परंपरा है।

संघ के पदाधिकारी से उनके घर पर मिले शिवराज चौहान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश के अधिकारी त्रिलोकी नाथ गोयल से भी उनके आवास पर मिले हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा की गई है।

गौरतलब है कि एक नाम पर सहमति बनाने को लेकर संघ के नेता भी जुटे हुए हैं। संघ की सिफारिश के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख तय होगी। हालांकि संघ लंबे समय से सामंजस्य स्थापित कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए नेता चुनने का प्रयास कर रहा है।

नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रक्रिया जारी है। स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत की जा रही है। बुधवार को कुछ लोगों से मिलकर उनकी राय ली गई है। जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
- शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed