{"_id":"571cd1894f1c1bf9288b5155","slug":"shivasena-leader-murder-sit-for-murder-case-investigation-sukhbir-badal-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता के हत्यारों को पकड़ने के लिए SIT गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता के हत्यारों को पकड़ने के लिए SIT गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खन्ना में दिनदिहाड़े मारे गए शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता के हत्यारों को पकड़ने के लिए सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। इसका खुलासा पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने की। वे लुधियाना के भदौड़ हाउस एवं दरेसी ग्राउंड में डा. बीआर अंबेडकर के 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कई खुलासे किए।
उन्होंने कहा कि चार अप्रैल को माता चंद कौर की हत्या की जांच कर रही उच्च स्तरीय विशेष जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं, उनका कहना है कि जांच चल रही है, इसलिए इस संबंध में जानकारी देना संभव नहीं है। लेकिन कातिलों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। बादल ने कहा कि शनिवार को खन्ना में हुई शिव सेना नेता की हत्या की जांच के लिए भी विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
बादल ने साफ किया कि सूबे में निजी स्कूलों की मनमानियों पर अंकुश लगाने के लिए ही रेगुलेटरी बॉडी बनाई जा रही है। कोहेनूर हीरे को वापस लाने के बारे डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पंजाबियों से संबंधित है। इसे लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी जा सकते हैं। सुखबीर ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पंजाब विरोधी स्टैंड से उसका मकसद साफ हो गया है।
विज्ञापन
केजरीवाल एवं उनकी पार्टी हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। जबकि दूसरी तरफ पंजाब में कांग्रेस के नेता केप्टन अमरिंदर सिंह भी फेल हो रहे हैं। विदेशों में भी उनको तवज्जो नहीं मिल रही है। सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल एवं केप्टन दोनों ही फेल नेता हैं। सत्ता के भूखे हैं, लेकिन पंजाबी अब उनके असली चेहरे पहचान गए हैं। प्रो दविंदर पाल सिंह भुल्लर की पेरोल पर रिहाई को लेकर सुखबीर ने कहा कि यह कानून के मुताबिक हुआ है। इसमें कोई राजनीति नहीं हो रही है। कैदी को पेरोल पर बाहर आने का कानून में अधिकार है।
उधर जयंती समारोह में जनता को संबोधन में सुखबीर ने अकाली भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जनमानस के लिए किए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि 12 हजार सफाई कर्मचारियों को रेगुलर किया गया है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अगले सप्ताह बैठक की जा रही है। समारोह में उन्होंने डा. बीआर अंबेडकर के देश को दिए योगदान का भी जिक्र किया। समारोह में मेहर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, रंजीत सिंह ढिल्लों के अलावा कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।