{"_id":"90650ca35a81819327f6e630bcc87407","slug":"shiva-performed-on-hwy-kharad-troops-imposed-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सैनिकों का खरड़ हाईवे पर प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सैनिकों का खरड़ हाईवे पर प्रदर्शन, लगाया जाम
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 26 Nov 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। शिव सेना पंजाब ने गौवंश की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर हाईवे-21 पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया।
बलौंगी में किए गए उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेट को उखाड़ दिया, तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
सीएम के ओएसडी के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। कार्यकर्ता गायों के साथ सीएम के घेराव के लिए जा रहे थे। परंतु पुलिस ने उनकी इस मंशा को असफल कर दिया। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा है। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग परेशान रहे।
शिव सेना पंजाब के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिव सेना पंजाब अध्यक्ष संजीव घनौली, चेयरमैन राजीव टंडन ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी हाथों में बेसहारा गायों को पकड़े हुए थे। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में शिव सैनिक सन्नी एनक्लेव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने एकत्रित हुए। वे सीएम निवास के घेराव की तैयारी में थे। दूसरी ओर एक अलग दल गायों के साथ भूपिंदर कुमार के नेतृत्व में नया गांव की ओर से चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास की ओर रवाना हुआ।
नया गांव पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। वहीं खरड़, बलौंगी एवं मोहाली पुलिस ने भी सुरक्षा घेरा बढ़ा रखा था। पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद शिव सैनिक निर्धारित समय पर गायों सहित पैदल रोष मार्च के रूप में चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए।
पुलिस ने एक ओर जहां नया गांव के बार्डर पर ही रोक लिया, वहीं बलौंगी बैरियर पर पुलिस ने स्थित से निबटने के लिए कड़े प्रबंध किए। बैरिगेट लगाकर हाईवे को एक ओर से बंद कर दिया और यातायात को डायवर्ट कर दिया।
जैसे ही कार्यकर्ता बलौंगी बैरियर के निकट पहुंचे, तो पुलिस के बैरिगेट देख कर उग्र हो गए। उन्होंने बैरियर से पहले ही विभाजन पर हाईवे को दोनों ओर से जाम कर दिया।
गायों के साथ वह लोग बैरिगेट की ओर बढ़े और बैरिगेट उखाड़ फेंकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। शिव सैनिकों की उग्रता को देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि सीएम के ओएसडी उनकी बात सुनने मौके पर पहुंच रहे हैं।
इसके बाद वह लोग कुछ समय के लिए बैरिगेट के पार जाने से रुक गए। लेकिन जब ओएसडी को आने में देरी हुई, तो वह फिर से उग्र हो गए और बैरिगेट तोड़कर आगे बढ़ गए एवं बैरियर के मध्य खूब हंगामा किया।
तभी ओएसडी सुरजीत सिंह ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के नेताओं से बात की एवं ज्ञापन लेने के बाद मुख्यमंत्री से जल्द ही बैठक का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदर्शन को समाप्त करने को कहा। इसके बाद शिव सैनिक शांत हो गए। यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला।
इस मौके पर शिवसेना नेता अमित भार्गव, गौ सेवादल के परमिंदर सेठी, जीरकपुर प्रधान अवतार सिंह, मोरिंडा के दीपक दानिया, विवेक गुप्ता, भारती आंगरा, बलदेव भारद्वाज, लुधियाना से अश्वनी चोपड़ा, अश्वनी शर्मा रोपड़, सतपाल चंडीगढ़, राकेश कपूर, धीर सिंह, अंकुर, शिव सेना युवा पंजाब के प्रधान अमित शर्मा, जग्गी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन में जिला इकाईयों के प्रधान एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
सरकार धोखा न करे, नहीं तो संघर्ष जारी रहेगा
शिवसेना पंजा के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि अगर अब भी सरकार उनसे धोखा करती है, तो संघर्ष जारी रहेगा। पंजाब में जल्द ही एक ही दिन में कई जिलों में जाम लगाने की तैयारी की जा रही है।
सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी स्वर्णजीत सिंह, डीएसपी एचएस रयाड़, तहसीलदार हरीलाल, सिटी थाना खरड़ प्रभारी विजय कुमार, सदर थाना प्रभारी मंजीत सिंह, नया गांव थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।