{"_id":"5e11fa778ebc3e8812751bfd","slug":"shiv-sena-protests-against-navjot-singh-sidhu-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री ननकाना साहिब हमलाः पटियाला में शिवसेना का फूटा गुस्सा, नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री ननकाना साहिब हमलाः पटियाला में शिवसेना का फूटा गुस्सा, नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी घेरी
Sun, 05 Jan 2020 08:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना ने किया प्रदर्शन और पुतला भी फूंका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव सैनिक रविवार को हरीश सिंगला की प्रधानगी में शिव सेना कार्यालय आर्य समाज चौक पर इकट्ठा हुए। वहां से पटियाला स्थित यादविंदर कालोनी पहुंचे जहां वरिष्ठ कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी का घेराव किया गया। शिव सैनिकों ने नवजोत सिंह सिद्धू, इमरान खान और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाया गया। साथ ही सिद्धू को चेतावनी दी कि वह श्री ननकाना साहिब हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ें। वहां के हेड ग्रंथी की बेटी जगजीत कौर को वापस दिलाने में अहम भूमिका अदा करें।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जगजीत कौर का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पाकिस्तान में मुसलमानों ने जिन मंदिरों और गुरुद्वारों पर कब्जे किए हैं तुरंत वापस दिलाए जाएं। ऐसा न हुए तो शिव सेना (बाल ठाकरे) पूरे प्रदेश में नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान के पुतले फूंकेगी। हरीश सिंगला ने कहा कि हिंदू और सिख का नाखून मांस का रिश्ता है। इसे कोई भी खालिस्तानी साजिश तोड़ नहीं सकती। श्री ननकाना साहिब पर हमला करके पाकिस्तान ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि हिंदू और सिखों के लिए पाकिस्तान में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन