{"_id":"e9e73b3013518b37be478ecab4f5763b","slug":"shiv-sena-member-go-to-park-and-ask-question-to-loving-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'बेटा घर जाओ यहां अश्लीलता न फैलाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेटा घर जाओ यहां अश्लीलता न फैलाओ'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे घर जाओ यहां पर अश्लीलता मत फैलाओ। कहां से आए हैं। आप लोग रिश्ते में क्या लगते हो।
विज्ञापन
यही कुछ हिंदू संगठनों के लोग मंगलवार को शांतिकुंज और रोज गार्डन में पेड़ और झाड़ियों की ओट और नाले के किनारे बैठे प्रेमी जोड़ों से दोपहर बाद दो बजे पूछ रहे थे।
यह कार्रवाई आधे घंटे तक चली। हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र और शिव सेना चंडीगढ़ के प्रधान सतपाल अपने साथियों के साथ पार्क में अश्लीलता के खिलाफ पहरे में जुट गए।
विज्ञापन
इससे प्रेमी जोड़ों में दहशत फैल गई। पार्क के बेंच पर बैठे लोगों को नेताओं ने कुछ भी नहीं कहा। संगठनों ने डीसी और डीएसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
किसी ने पति पत्नी बताया तो किसी ने माफी मांग ली
किसी ने खुद को बचाने के लिए पति पत्नी बताया कि तो किसी ने माफी मांगी। राम बहादुर मिश्र और सतपाल ने बताया कि वे युवाओं और युवतियों के प्यार के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन
उनकी निजी जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि शहर में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए चाहे जो भी हो जाए। पार्क सभी लोगों के लिए बना है।
शहर के लोगों के लिए ये लोग मुसीबत बन गए हैं। अपने परिवार और बच्चों के साथ पार्क में जाना इन लोगों ने मुश्किल कर दिया है। मिश्रा ने बताया कि किसी ने मौके पर पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आठ प्रेमी जोड़ों से पूछताछ कर उन्हें घर जाने के लिए कहा गया।
उन्होंने भी अपनी गलती मानकर वहां से चले जाना उचित समझा। प्रेमी जोड़ों में नोएडा, कुरुक्षेत्र, हिमाचल आदि जगहों से आए युवक-युवतियां थीं। हिंदू संगठनों ने मंगलवार को शहर के दो पार्कों में प्यार पर पहरा लगा दिया।
सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमी जोड़ों में दहशत फैल गई। खास बात तो यह रही कि कई प्रेमी जोड़ों में से केवल एक ही चंडीगढ़ से थे। मिश्र ने बताया कि सभी प्रेमी जोड़ों से नाम और मोबाइल नंबर लिया गया है।