{"_id":"64a562aa4cc18bc5e50fbfa5","slug":"shishuniketans-daughter-will-grow-up-in-michigan-usa-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-181151-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमेरिका के मिशिगन में पलेगी शिशुनिकेतन की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमेरिका के मिशिगन में पलेगी शिशुनिकेतन की बेटी
विज्ञापन
-सहकारिता मंत्री ने शिशु निकेतन की दो बच्चियों को गोद लेने वाले परिवारों को सौंपा
कहा-सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज से अपेक्षित बच्चों को नए परिवारों से जोड़ना और पढ़ा-लिखाकर योग्य बनाना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने पंचकूला सेक्टर-15 के शिशु निकेतन की दो नन्हीं बच्ची गायत्री व आयत की विधिवत रूप से गोद प्रक्रिया पूरी कर परवरिश के लिए नए परिवारों को जिम्मेवारी सौंपी। इनमें एक बच्ची अमेरिका के मिशिगन की दंपती को तो दूसरी बच्ची न्यू चंडीगढ़ के दंपती को सौंपी गई है। डा. बनवारी लाल ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद वर्ष 1971 से राज्य के हर जिले में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। विशेषकर मानसिक रूप से आपेक्षित बच्चों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूल भी चलाए जा रहे हैं और इनमें मोमबत्ती बनाना, ग्रिटिंग कार्ड, केन की कुर्सियां बनाना, चाक बनाने की कला बच्चों को सिखाई जा रही हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज से अपेक्षित बच्चों को घर की तरह सुविधाएं, मनोरंजन व उनका पालन पोषण कर नए परिवारों से जोड़ना और पढ़ा लिखाकर योग्य बनाना है। उन्होंने बताया कि तीन साल की गायत्री को अमेरिका के मिशिगन राज्य के वेस्ले जॉर्ज और कलसी सबरीना नाम के दंपती को कानूनी रूप से गोद प्रक्रिया पूरी कर सौंपा। इसके साथ ही चार महीने की दूसरी बच्ची आयत को न्यू चंडीगढ के एक परिवार को विधिवत रूप से गोद प्रक्रिया पूरी कर सौंपा। उन्होंने आशा जताई कि शिशु निकेतन की बच्चियों का अब स्पेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व कनाडा के परिवारों में अच्छे ढंग से पालन पोषण होगा। उन्होंने शिशु निकेतन के सभी कमरों का दौरा किया और बच्चों को दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से जानकारी ली।