फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee to set up vigilance wing

अमृतसर: एसजीपीसी करेगी विजिलेंस का गठन, संदिग्धों पर टीम रखेगी नजर, सादे कपड़ों में होगी तैनाती

Sun, 19 Dec 2021 09:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 09:12 PM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपनी खुद की विजिलेंस विंग को गठित करेगी। यह टीम सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। सादे कपड़ों में टीम की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee to set up vigilance wing
श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान अरदास करते एसजीपीसी अध्यक्ष व अन्य सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुई बेअदबी के प्रयास के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। एसजीपीसी के पदाधिकारियों का उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने विजिलेंस विंग बनाने का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के विजिलेंस विंग की तर्ज पर एसजीपीसी भी इंटेलिजेंस विंग बनाएगी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ एसजीपीसी के सदस्यों ने बैठक के दौरान चर्चा की। एसजीपीसी का विजिलेंस विंग सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर सादे कपड़ों में तैनात रहेगा। इस विंग के लोग संदिग्ध दिखने वाले से पूछताछ करेंगे। श्री हरमंदिर साहिब में ज्यादा समय बिताने या घूमने वालों पर विंग के लोगों की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन


एसजीपीसी के प्रधान धामी ने बताया कि परिक्रमा में भी एसजीपीसी की टास्क फोर्स के सेवादारों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा सके। गुरुघर के प्रवेश द्वारों पर सेवादारों की संख्या बढ़ाई गई है। अब गुरुघर के अंदर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास भी टास्क फोर्स के जवान मुस्तैद किए जाएंगे। ताकि कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही रोकी जा सके। श्री हरमंदिर साहिब के अंदर जंगला, जहां संगत माथा टेकती है, वहां भी टास्क फोर्स के जवान तैनात किए जाएंगे। दूसरी तरफ एसजीपीसी की एक बैठक में टास्क फोर्स में जवानों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिख जत्थेबंदियों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की

अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों ने रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। इससे पहले इन सिख जत्थेबंदियों ने फूलां सिंह बुर्ज से लेकर श्री हरमंदिर साहिब तक पैदल मार्च निकाला। अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों ने शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश की निंदा करते हुए कहा कि बहुत जल्द अमृतसर में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। 

श्री गुरुग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के बलबीर सिंह मुछल ने बताया कि यह पैदल मार्च गायब हुए श्री गुरुग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों को लेकर निकाला गया। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चे से पहले 328 स्वरूप गायब होने को लेकर एसजीपीसी के समुद्री हाल दफ्तर के सामने एक मोर्चा लगाया था। तब हम उसका हिसाब पूछने आए थे तो 40 दिनों बाद लाठियां बरसाई गईं। इस दौरान किसान आंदोलन शुरू हो गया और सच्चे पातशाह की मेहर के चलते किसानों की जीत हुई। किसानों से प्रार्थना करते हैं कि अपनी ही नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को भी बचा दिया अब अपने गांवों की ओर ध्यान दें। 

गांव वाले करें श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की रक्षा 
श्री गुरुग्रंथ साहिब जी सिर्फ हमारा नहीं बल्कि पूरी कौम का है। हम सभी एक प्लेटफार्म पर आकर इसका न्याय लें। अगर हम कानून हाथ में लेते हैं तो कानून हमारे खिलाफ कार्रवाई कर देता है। उन्होंने गांव के लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि यहां तो बड़े-बड़े वेतन देकर पहरेदारी की जाती है, जबकि गांवों के गुरुद्वारों में ऐसा नहीं। इसलिए गांव वालों को अपने गांवों में स्थित गुरुद्वारा साहिब और पवित्र ग्रंथ श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की रक्षा करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed