फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee suspended 51 employees

Punjab News: रोटी घोटाले में एसजीपीसी ने अपनाया सख्त रुख, 51 कर्मचारियों को किया निलंबित

Tue, 04 Jul 2023 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 10:21 PM IST
सार

घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ एसजीपीसी ने श्री हरमंदिर साहिब के महाप्रबंधक को भी बदल दिया है। धामी ने भगवंत सिंह धंगेडा को श्री हरमंदिर साहिब का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वह अभी एसजीपीसी के चंडीगढ़ उप कार्यालय में प्रभारी के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee suspended 51 employees
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

श्री हरमंदिर साहिब के लंगर की बची हुई रोटियों व अन्य सामग्री की बिक्री के टेंडर में सामने आए एक करोड़ से ज्यादा के घोटाले के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई किरकिरी के बाद अध्यक्ष एडवोकेट हरिजंदर सिंह धामी ने 51 आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि यह मामला सामने आने पर फ्लाइंग विभाग ने जांच की थी। इसकी रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि निलंबित कर्मचारियों में प्रबंधक, पर्यवेक्षक, स्टोरकीपर और गुरुद्वारा निरीक्षक शामिल हैं। यह सभी लंगर व्यव्स्था की ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान इन 51 आरोपियों में से दो स्टोरकीपर को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन

किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी: धामी

धामी ने कहा है कि गुरुद्वारे की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुद्वारों के साथ संगत की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। सिख धार्मिक स्थानों व गुरुद्वारों के प्रबंधों को सही रखना, प्रबंधकों व कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गुरुद्वारे की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक को भी बदला, भगवंत सिंह धंगेड़ा को मिली जिम्मेदारी

घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ एसजीपीसी ने श्री हरमंदिर साहिब के महाप्रबंधक को भी बदल दिया है। धामी ने भगवंत सिंह धंगेडा को श्री हरमंदिर साहिब का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वह अभी एसजीपीसी के चंडीगढ़ उप कार्यालय में प्रभारी के पद पर तैनात थे।


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि नए महाप्रबंधक के रूप में भगवंत सिंह सहित उप प्रबंधक निशान सिंह को सरायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैनेजर नरिंदर सिंह को गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में तैनात किया गया है। खरीद विभाग में पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहे सतिंदर सिंह को लंगर श्री हरमंदिर साहिब में अतिरिक्त प्रबंधक नियुक्त करके लंगर श्री हरमंदिर का प्रबंध सौंपा गया है।

ऐसे हुआ था घोटाला

लंगर से रोजाना बड़ी मात्रा में सूखी रोटियां बच जाती हैं, जिन्हें एक जगह स्टोर कर लिया जाता है। इसके अलावा आटे का चोकर, दाल व चावल के बारीक टुकड़ों को भी इकट्ठा किया जाता है। इनकी बिक्री के लिए टेंडर बुलाया जाता है। यह सामग्री आगे फीड आदि बनाने में इस्तेमाल होती है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर तय शर्तों को नजरअंदाज कर टेंडर दिए और रिकॉर्ड में हेराफेरी कर टेंडर की रकम ज्यादा बताकर बाकी राशि हड़प ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed