फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal filed party annual return on Sunday

Punjab News: शिअद में सुखबीर सिंह और प्रकाश सिंह बादल सबसे गरीब, पार्टी ने दिया 30-30 लाख रुपये का चंदा

Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
सार

पार्टी द्वारा रिटर्न में दी गई जानकारी के खुलासे के अनुसार 2022 में शिरोमणि अकाली दल के 97 उम्मीदवारों में से इन दोनों उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से 30-30 लाख रुपये का चंदा जारी किया गया था।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal filed party annual return on Sunday
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को पार्टी का वार्षिक रिटर्न दाखिल किया। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पार्टी ने उम्मीदवारों और किसको कितना फंड दिया, इसकी भी जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को वार्षिक रिटर्न दाखिल करते समय सबसे गरीब नेता बताया गया।

विज्ञापन


पार्टी द्वारा रिटर्न में दी गई जानकारी के खुलासे के अनुसार 2022 में शिरोमणि अकाली दल के 97 उम्मीदवारों में से इन दोनों उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से 30-30 लाख रुपये का चंदा जारी किया गया था। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यह सारी जानकारी अकाली दल द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में उम्मीदवारों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करते समय जारी की गई राशि के बारे में दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में शिरोमणि अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा था और इन चुनावों में अकाली दल ने अपने 97 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जबकि 20 उम्मीदवारों को बहुजन समाज पार्टी ने मैदान में उतारा था। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया को भी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed