{"_id":"63028298b3b7fb65805ef31e","slug":"shiromani-akali-dal-filed-party-annual-return-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: शिअद में सुखबीर सिंह और प्रकाश सिंह बादल सबसे गरीब, पार्टी ने दिया 30-30 लाख रुपये का चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: शिअद में सुखबीर सिंह और प्रकाश सिंह बादल सबसे गरीब, पार्टी ने दिया 30-30 लाख रुपये का चंदा
Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
सार
पार्टी द्वारा रिटर्न में दी गई जानकारी के खुलासे के अनुसार 2022 में शिरोमणि अकाली दल के 97 उम्मीदवारों में से इन दोनों उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से 30-30 लाख रुपये का चंदा जारी किया गया था।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को पार्टी का वार्षिक रिटर्न दाखिल किया। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान पार्टी ने उम्मीदवारों और किसको कितना फंड दिया, इसकी भी जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को वार्षिक रिटर्न दाखिल करते समय सबसे गरीब नेता बताया गया।
विज्ञापन
पार्टी द्वारा रिटर्न में दी गई जानकारी के खुलासे के अनुसार 2022 में शिरोमणि अकाली दल के 97 उम्मीदवारों में से इन दोनों उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से 30-30 लाख रुपये का चंदा जारी किया गया था। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यह सारी जानकारी अकाली दल द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में उम्मीदवारों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करते समय जारी की गई राशि के बारे में दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में शिरोमणि अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा था और इन चुनावों में अकाली दल ने अपने 97 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जबकि 20 उम्मीदवारों को बहुजन समाज पार्टी ने मैदान में उतारा था। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया को भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन