{"_id":"63945a82212dc323a60b98e2","slug":"shiromani-akali-dal-expels-jagmeet-brar-over-anti-party-activities-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिरोमणि अकाली दल ने जगमीत बराड़ को पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिरोमणि अकाली दल ने जगमीत बराड़ को पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई
Sat, 10 Dec 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 03:38 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल ने जगमीत बराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
जगमीत बराड़।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सीनियर महिला अकाली नेता बीबी जागीर कौर के बाद शनिवार को पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया। इसकी घोषणा पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक के बाद उसके चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका ने की।
अनुशासन समिति ने जगमीत बराड़ को शनिवार को पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा था। उनके गैरहाजिर रहने पर समिति ने अपना फैसला सुना दिया। मलूका ने बताया कि पार्टी ने बराड़ को स्पष्टीकरण के लिए पर्याप्त अवसर दिए लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया तो बराड़ को व्यक्तिगत रूप से विचार स्पष्ट करने को कहा गया।
मलूका ने कहा कि बराड़ शिअद के खिलाफ साजिश रच रहे थे, जबकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि वह पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि निष्कासित नेता पार्टी को मजबूत करने के प्रति गंभीर होते तो वह पार्टी अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करते। परंतु वे अपनी कमेटियों की घोषणा कर रहे थे।
विज्ञापन
अजनाला व अबलोवाल को भी नोटिस
शिअद की अनुशासन कमेटी ने अमरपाल सिंह बोनी अजनाला को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे कमेटी को अपने हालिया आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। पार्टी के एक अन्य नेता सुरजीत सिंह अबलोवाल को भी नोटिस जारी कर कमेटी के समक्ष पेश होने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।