फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal did not participate in NDA meeting

Punjab: NDA की बैठक में अकाली दल नहीं हुआ शामिल, मगर PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को याद कर दिया बड़ा संदेश

Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
सार

एनडीए की बैठक में भले ही शिअद ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को याद किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की स्थापना में बादल की अहम भूमिका रही। उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal did not participate in NDA meeting
एनडीए की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसान आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से नाता तोड़ चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भले ही मंगलवार को एनडीए की बैठक में शामिल नहीं था लेकिन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिअद के संस्थापक प्रकाश सिंह बादल को याद किया।

विज्ञापन


पंजाब में शिअद और भाजपा के बीच 25 साल तक गठबंधन चला लेकिन मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक का अकाली दल को न्योता नहीं मिला जबकि बैठक में 38 दल शामिल थे। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींडसा शामिल थे। एनडीए की बैठक में शिअद (संयुक्त) के शामिल होने के बाद फिलहाल यह साफ हो गया है कि पंजाब में भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल की शिअद नहीं बल्कि सुखदेव सिंह ढींडसा की शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरेगी। 
विज्ञापन


एनडीए की बैठक में भले ही शिअद ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को याद किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की स्थापना में बादल की अहम भूमिका रही। उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा ने पंजाब में सुखदेव सिंह ढींडसा की शिअद (संयुक्त) को एनडीए के घटक के रूप में बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा था। वैसे, पंजाब में भाजपा द्वारा नया प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को बनाए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि भाजपा और शिअद के बीच फिर से गठबंधन हो जाएगा। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी और शिअद के कुछ नेताओं ने भी संकेत दिए थे लेकिन शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed