{"_id":"61b34f7c1a78b42e4556630d","slug":"shiromani-akali-dal-demands-probe-into-transfer-posting-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मंत्रियों की लड़ाई में विपक्ष भी कूदा: शिअद ने की जांच की मांग, आप ने कहा- कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मंत्रियों की लड़ाई में विपक्ष भी कूदा: शिअद ने की जांच की मांग, आप ने कहा- कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार
Fri, 10 Dec 2021 06:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 06:58 PM IST
सार
पंजाब में मंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच शुरू विवाद में विपक्ष भी कूद पड़ा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मामलों की जांच की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने सीएम से हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा और बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तकनीक मंत्री राणा गुरजीत की लड़ाई में अब विपक्षी दल भी कूद पड़े हैं। शिरोमणि अकाली दल समेत आम आदमी पार्टी ने इस सियासी लड़ाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप ने पैसे लेकर एसएसपी लगाए जाने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से जवाब मांग लिया है। वहीं शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि करोड़ों के इस ट्रांसफर-पोस्टिंग खेल की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह द्वारा अपनी ही सरकार पर पैसे लेकर एसएसपी (जिला पुलिस प्रधान) की नियुक्ति करने के आरोप को आप नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। चीमा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार महाभ्रष्ट सरकार है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता सरकार में बैठकर माफिया चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी का नेता होने का ड्रामा करने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी सरकार द्वारा पैसे लेकर किए गए पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग पर जवाब दें। वहीं चंडीगढ़ में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंत्री के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में यह आरोप गंभीर हैं। इनकी सरकार को पंजाब हित में गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए। मजीठिया ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पहले भी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी को जेल में वीआईपी सुविधाएं और बचाने के लिए आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में यह आरोप लगना बेहद गंभीर हैं।