फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal, BSP and Aam Aadmi Party hoist black flags in support of farmers

किसानों का 'काला दिवस': अन्नदाता के समर्थन में शिअद, बसपा और आप ने फहराए काले झंडे

Thu, 27 May 2021 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/करनाल Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 May 2021 12:26 AM IST
सार

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को छह माह हो चुके हैं। किसानों ने 26 मई को काला दिवस मनाया। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र सरकार के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी कर दिया। इस दौरान पुरुषों ने काली पगड़ी बांधी तो महिलाओं ने काली चुनरी ओढ़ी। पंजाब के कई राजनीतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया और कृषि कानूनों को एक स्वर में रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal, BSP and Aam Aadmi Party hoist black flags in support of farmers
राजभवन की ओर जाते वक्त युवा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को पंजाब और हरियाणा में शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक प्रदर्शन हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी काले दिवस का राजनीतिक दलों ने भी पूरा समर्थन किया। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी मुख्यालयों और घरों में काले झंडे लगाकर किसानों का समर्थन किया 

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी राज्य में कई स्थानों पर केंद्र सरकार के पुतले फूंक कर एक स्वर में कृषि कानूनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। हरियाणा में भी किसानों के साथ-साथ कांग्रेस और इनेलो ने भी जगह-जगह काला दिवस मनाया। सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर अधिकतर किसानों ने काली पगड़ी बांधी तो महिलाओं ने काली चुनरी ओढ़ी।
विज्ञापन


जालंधर सहित राज्य के अन्य जिलों में बसपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के काले दिवस का पूरा समर्थन किया। शिअद नेता भी किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ मुख्यालय में एकत्र हुए। जहां पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में काला झंडा फहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने राज्यपाल आवास पर दिया धरना

आप की ओर से राज्यपाल आवास के सामने काले झंडे के साथ धरना देकर काला दिवस मनाया। पार्टी के किसान विंग के प्रदेश प्रधान और विधायक कुलतार सिंह संधवां और यूथ विंग के प्रदेश प्रधान और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।

बैरिकेड तोड़कर किसान डिप्टी सीएम की कोठी की ओर बढ़े, पुतला फूंका
सिरसा में पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बैरिकेड तोड़ते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी की ओर निकले। कोठी से करीब 150 मीटर दूर एकजुट होकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका। हिसार जिले के चारों टोल प्लाजा पर चल रहे धरना स्थलों पर भी केंद्र सरकार के पुतले फूंके गए। इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर काला दिवस मनाया। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई के हिसार तथा आदमपुर आवास पर काले झंडे फहराए गए।

शंभु बॉर्डर पर किसानों ने जलाया पुतला
अंबाला के शंभु बॉर्डर पर किसानों ने पुतला जलाकर सरकार के प्रति रोष जताया। यमुनानगर, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिले में विभिन्न संगठनों ने किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। करनाल और कैथल जिले में भी किसानों को समर्थन देकर कई कर्मचारी संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। इन संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर काम किया। लोगों के घरों की छतों पर भी किसानों के समर्थन में काले झंडे लगे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed