फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal and Congress did not participate in the mayor election of Chandigarh

मेयर चुनाव: कांग्रेस साफ छवि के साथ उभरी, खरीद फरोख्त से दूर रही शिअद, पहली बार दोनों दलों ने नहीं लड़ा चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
ajay kumar नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
सार

शिअद पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने मर्यादा का उल्लंघन किया है। मेयर की कुर्सी तक पहुंच गए और हंगामा किया। यह ठीक नहीं है। हर व्यक्ति को मर्यादा में काम करना चाहिए। शिअद उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और नगर निगम के सचिव से मांग करती है कि सदन की गरिमा को जिस किसी ने भी भंग किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal and Congress did not participate in the mayor election of Chandigarh
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने न मेयर चुनाव में हिस्सा और न ही अपना उम्मीदवार उतारा। नगर निगम में कांग्रेस के अब सात पार्षद बचे हैं। कांग्रेस निगम चुनाव में शहर में साफ सुथरी छवि के साथ उतरी है, वहीं, शिअद ने शहर के लोगों का दिल जीता है। मेयर चुनाव में शनिवार को जो घटना घटी उसे कांग्रेस ने शर्मनाक बताया। 

विज्ञापन


निगम चुनाव के नतीजे आते ही कांग्रेस ने यह फैसला लिया था कि आप और भाजपा को वोट नहीं करेगी। क्योंकि कांग्रेस दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ी है। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर दोनों पार्टियों को अपना विरोधी मानती है। कांग्रेस का आरोप है कि निगम चुनाव में भाजपा और आप ने ईमानदारी के साथ चुनाव नहीं लड़ा। 
विज्ञापन


दोनों पार्टियों ने चुनाव में लाखों रुपये खर्च किये इसके बाद भी किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस वोट प्रतिशत में सबसे अधिक रही। लेकिन नंबर गेम में पिछड़ गई। लोकतंत्र में नंबर गेम मायने रखते हैं। कांग्रेस सीटें नहीं जीत पाई। इसलिए यह कतई नहीं बनता था कि वह किसी के पक्ष में मतदान करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि आप और भाजपा एक दूसरे को लगातार पार्षदों की खरीदारी का आरोप लगाते रहे। सदन में जो कुछ भी हुआ वह इससे शर्मनाक नहीं हो सकता। मेयर मतदान ने बता दिया है कि एक ने खरीदा और एक ने बेचा। मेयर की कुर्सी तक पहुंच जाना बहुत ही शर्मनाक है। आप ने क्रॉस वोट कर दिया है।

मेयर का संयम काबिले तारीफ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने नवनिर्वाचित मेयर सरबजीत कौर के बारे में कहा कि मेयर चुनाव के बाद आप और भाजपा के पार्षदों मेयर की कुर्सी तक पहुंच गए। धक्कामुक्की और नारेबाजी की। मेयर इस दौरान चुप बैठी रहीं। मेयर ने जो संयम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। बता दें कि मेयर चुनाव में हिस्सा न लेकर कांग्रेस के सभी पार्षद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में राजस्थान की राजधानी जयपुर चले गए थे। तीन जनवरी की शाम को जयपुर पहुंच गए और आठ जनवरी की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे। जब नगर निगम सदन में मेयर पद का मतदान चल रहा था तब सभी पार्षद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के घर पर ही टीवी पर कार्रवाई देख रहे थे। 


पार्टी के स्टैंड पर खरे उतरे: हरदीप सिंह
शिअद के एक मात्र पार्षद हरदीप सिंह ने भी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह शहर की जनता के विश्वास पर खरे उतरे हैं। शहर का दिल जीतने के साथ पार्टी के स्टैंड पर खरे उतरे हैं। शहर में हर रोज अफवाह उठती कि वह भी बिक गये है लेकिन न वह बिके हैं और न ही बिकेंगे। नगर निगम चुनाव में शहर की जनता ने विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है। उसी को स्वीकार किया है। मेरी पार्टी का कैडर मजबूत हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखते बनता है। दोनों पार्टियों के लोग ने मुझसे संपर्क किया लेकिन वह अपने स्टैंड पर रहे। दोनों ही पार्टियों से हमारे विचार नहीं मिलते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed