फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal Advice Punjab Government to Work Seriously in Corona Period

पंजाब: अकाली दल की कैप्टन को चेतावनी, अभी नहीं संभले तो कोरोना से उबरने में लगेंगे कई साल

Thu, 13 May 2021 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 May 2021 05:02 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने सरकार को संक्रमण से निपटने के लिए मिशन बनाकर काम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ब्लॉक स्तर पर कोविड सेंटर बनाने के लिए भी कहा।
 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal Advice Punjab Government to Work Seriously in Corona Period
महिंदर सिंह रिणवा को अकाली दल में शामिल करते सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल ने सरकार को चेतावनी दी है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा है कि यदि हम अभी नहीं संभले तो पंजाब को इससे उबरने में कई साल लग जाएंगे। उन्होंने सरकार को संक्रमण से निपटने के लिए मिशन बनाकर काम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ब्लॉक स्तर पर कोविड सेंटर बनाने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को बातचीत के दौरान शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य में तेजी से महामारी अपने पांव पसार रही है। यह समय सियासत का नहीं है। सरकार को इस पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से काम करना होगा। सरकार को इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर पहला काम संक्रमितों को स्वस्थ करना है और दूसरा काम टीकाकरण में तेजी लाना है। 
विज्ञापन



पंजाब में जिस तरह से संक्रमण से मौतें हो रही हैं, उस के अनुसार आंकड़े नहीं बताए जा रहे हैं। यदि जल्द ही सरकार ने इस पर गंभीरता से काम नहीं किया तो घर घर संक्रमण फैल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस काम में शिअद सरकार को पूरा सहयोग देगी। यदि सरकार ब्लॉक स्तर पर कोविड सेंटर खुलवाती है तो शिअद की तरफ से राज्य के लोगों के लिए लंगर सेवा दी जाएगी, आर्थिक मदद भी करेगी। लेकिन सेंटर तो सरकार को ही खोलने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज की ली जा रही मनमानी कीमत

शिअद प्रधान ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण राज्य के प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। सिटी स्कैन के 10 हजार रुपये तक वसूल कर रहे हैं। सरकार को गरीब लोगों के इलाज का खर्चा उठाना चाहिए। नेताओं को कुर्सी की लड़ाई छोड़कर लोगों की लड़ाई लड़नी होगी। 

वेंटिलेटर इंस्टाल नहीं होना बड़ी लापरवाही
शिअद प्रधान ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में केंद्र से आए 809 वेंटिलेटर इंस्टाल नहीं होना सरकार की बड़ी लापरवाही है। संक्रमण को लेकर सरकार कोई गंभीरता दिखा ही नहीं रही है। राज्य के मुखिया को हर रोज जनता के सामने आकर संक्रमण की समीक्षा करनी चाहिए। 

रिणवा बनें शिअद के महासचिव
इस दौरान फाजिल्का के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता महिंदर सिंह रिणवा ने शिअद प्रधान की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर शिअद का दामन थाम लिया। शिअद प्रधान ने इस दौरान उन्हे पार्टी का महासचिव बनाने की घोषणा की। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि महिंदर सिंह रिणवा को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed