फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shera Chaudhar of grain market had once again

बलवान शेरा को एक बार फिर मिली अनाज मंडी की चौधर

Thu, 09 Oct 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला,पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा। अनाज मंडी में आयोजित चुनावी बैठक में आढ़तियों ने सर्वसम्मति से आढ़ती बलवान शेरा को एक बार फिर मंडी का प्रधान चुन लिया।
विज्ञापन


बलवान दो साल के लिए प्रधान चुने गए हैं। बुधवार को मंडी में नया प्रधान चुनने के लिए लाल जगदीश बंसल की अध्यक्षता में अनाज मंडी के आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बलवान शेरा को प्रधान चुन लिया गया।

इसके अलावा  उपप्रधान घनश्याम बंसल, सचिव कृष्ण देशवाल, खजांची अश्वनी गर्ग व संगठन सचिव सुरेंद्र मान व श्याम सुंदर को भी सर्वसम्मति से चुना गया।

एसोसिएशन के दस सदस्यों की नियुक्ति अगले दस दिनों में की जाएगी। नवनिर्र्वाचित मंडी प्रधान बलवान शेरा इससे पहले भी वर्ष 2004 से 2012 तक मंडी के प्रधान रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मंडी के हित में कई कठोर फैसले लिए गए थे। प्रधान बलवान शेरा तुरंत और कठोर फैसले लेने के नाम से जाने जाते रहे है।

शायद इसी के चलते मंडी के आढ़तियों ने उनको दोबारा मंडी प्रधान चुना जाना जरूरी समझा। प्रधान बलवान शेरा ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि वह मंडी में दोबारा से गुटबाजी को नही पनपने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी का अगर कोई आढ़ती किसी बात से नाराज है तो मंडी की हर दुकान पर जाकर उनको मनाने का प्रयास कर आढ़तियों को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करेंगे ताकि मंडी का व्यापार सुचारु रूप से चलता रहे।


इस अवसर पर टेकराम,जग्गू, सुरेश कुमार, मांगेराम, महेंद्र सिंह, सुरज बांगड़, सज्जन सिंह, अशोक शेरा, टेकराम शेरा, नरेश वधवा, देवेंद्र ढांडा प्रदीप कुमार व बिजेंद्र टामक सहित अनेक आढ़ती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed